{"_id":"5bc5ebcebdec226959415c9b","slug":"salman-khan-girlfriend-iulia-vantur-support-me-too-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"#Me too के समर्थन में उतरीं यूलिया वंतूर, बोलीं-मूवमेंट तो नहीं पर गलत फायदा न उठाएं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#Me too के समर्थन में उतरीं यूलिया वंतूर, बोलीं-मूवमेंट तो नहीं पर गलत फायदा न उठाएं
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
यूलिया वंतूर
#Metoo मूवमेंट के सपोर्ट में बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियों ने अपनी अवाज बुलंद की है। सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी सबके सामने अपनी बात कही है। यूलिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म ' राधा क्यूं गोरी मैं क्यूं काला' के पोस्टर लांचिग के दौरान #Metoo को सपोर्ट करते हुए कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है। इस पर संवेदनशील होकर बात करने की जरूरत है।
विज्ञापन
यूलिया ने आगे कहा कि इस अभियान को आगे बढ़ाना चाहिए। साथ ही, इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि कोई भी इस मुहिम का गलत फायदा न उठाए। अगर कोई इसका गलत फायदा उठा रहा है तो उसके खिलाफ सख्त करवाई होनी चाहिए। यूलिया इन दिनों अपनी फिल्म 'राधा क्यूं गोरी' की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उनकी फिल्म की कहानी भी शोषण से मिलती जुलती है, जिसमें वह लड़कियों की मदद कर रहती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
इस अभियान में अबतक बॉलीवुड के कई बड़े सितारों का नाम आ चुका है। नाना पाटेकर, अलोक नाथ, सुभाष कपूर, कैलाश खेर, अभिजीत भट्टाचार्य, भूषण कुमार, रजत कपूर, सुभाष घई, साजिद खान, विकास बहल, मुकेश छाबड़ा, पीयूष मिश्रा, शक्ति कपूर, शाम कौशल, चेतन भगत, विनोद दुआ सहित तमाम और लोगों का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
