{"_id":"591bc17b4f1c1bfc71f23813","slug":"salman-khan-film-tubelight-first-song-the-radio-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ट्यूबलाइट' का पहला गाना रिलीज, रेट्रो स्टाइल में जमकर नाचे सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ट्यूबलाइट' का पहला गाना रिलीज, रेट्रो स्टाइल में जमकर नाचे सलमान
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Wed, 17 May 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ट्यूबलाइट' का पहला गाना रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर के बाद फिल्म के गाने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। सलमान खान ने अपने इस गाने को लॉन्च करने से पहले काफी प्रमोशन किया था। इस गाने का नाम 'द रेडियो सॉन्ग' है।
विज्ञापन
ये गाना दुबई में रिलीज किया गया है। सलमान के फैंस बड़ी संख्या में दुबई पहुंचे और ये पहली बार ये गाना सुना। गाने के वीडियो में 70 के दशक की झलक दिख रही है। वहीं सुनने में रेट्रो सॉन्ग जैसा लग रहा है। गाने में भाईजान बेहद मासूम नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
#Radio Bajaiyyo Bajaiyyo zara! Ab bas #RadioSong bajega! https://t.co/CTzWS2zfzo@kabirkhankk @ipritamofficial @sonymusicindia @amarbutala
विज्ञापन विज्ञापन— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 16, 2017
इस गाने को सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट भी किया। यूट्यूब पर आने के बाद ये गाना अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। बता दें कि फिल्म 'ट्यूबलाइट' एक वॉर ड्रामा है। ये 1962 की भारत चीन युद्ध के समय पर आधारित फिल्म है। फिल्म में शाहरुख के साथ सोहेल खान भी नजर आएंगे। ये फिल्म 23 जून को रिलीज होगी।