फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan fans will get surprise shared news about Sikander poster release date

Salman Khan: फैंस को मिलेगा 'सिकंदर' का सरप्राइज, सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला ने शेयर की ये गुड न्यूज

Tue, 18 Feb 2025 08:13 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Feb 2025 08:13 AM IST
सार

सलमान खान की आगामी फिल्म सिकंदर का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर को लेकर सलमान ने सरप्राइज शेयर किया है।

विज्ञापन
Salman Khan fans will get surprise shared news about Sikander poster release date
सिकंदर में नजर आएंगे सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के फैंस उनकी फिल्म 'सिकंदर' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 18 फरवरी यानी आज फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला का जन्मदिन भी है। उनके जन्मदिन पर सलमान की फिल्म को लेकर कुछ सरप्राइज फैंस को मिलने वाला है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दी ये खबर
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर साजिद नाडियाडवाला के साथ तस्वीर शेयर कर बताया कि आज दोपहर तीन बजकर तैंतीस मिनट पर सलमान की फिल्म का नया लुक, मोशन पोस्टर या ट्रेलर रिलीज हो सकता है। इस खबर को सुनने के बाद सलमान के फैंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan fans will get surprise shared news about Sikander poster release date
साजिद नाडियाडवाला - सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
कुछ ऐसा था फिल्म का टीजर
फिल्म के टीजर के जरिए सलमान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सीधी चेतावनी दे रहे हैं। दरअसल, काले हिरण वाले मामले में लगातार लॉरेंस बिश्नोई सुपरस्टार सलमान खान को कई बार धमकियां दे चुके हैं। यहां तक की उनकी हत्या की साजिश भी रची जा चुकी है, लेकिन कभी सलमान ने लॉरेंस को जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सिकंदर का निर्देशन ए.आर. मुरुगदास ने किया है। फिल्म में खलनायक की भूमिका बाहुबली फेम अभिनेता सत्यराज ने निभाई है। सलमान के साथ यह रश्मिका की पहली फिल्म है। यह फिल्म 2025 की ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि सिकंदर एक बड़ी ओपनिंग के तैयार है और रिलीज के बाद कोई बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है। फिल्म के ट्रेलर का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
 

Salman-Sanjay: क्या सलमान खान-संजय दत्त बन रहे हैं अमेरिकन प्रोजेक्ट का हिस्सा? सऊदी अरब में होगी शूटिंग

सिकंदर की स्टार कास्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान सिकंदर में दोहरी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं । एआर मुरुगादॉस की निर्देशित और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, सिकंदर में सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं। फिल्म की मुख्य महिला कलाकार रश्मिका मंदाना हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed