फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Salman Khan Sanjay Dutt Re Unite For An American Thriller Project

Salman-Sanjay: क्या सलमान खान-संजय दत्त बन रहे हैं अमेरिकन प्रोजेक्ट का हिस्सा? सऊदी अरब में होगी शूटिंग

Mon, 17 Feb 2025 11:15 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 17 Feb 2025 11:15 PM IST
सार

जल्द ही सलमान खान और संजय दत्त दर्शकों को एक अमेरिकन प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हुए नजर आ सकते हैं। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए दोनों एक्टर सऊदी अरब पहुंच भी चुके हैं। क्या है वो प्रोजेक्ट? दोनों एक्टर का रोल इसमें क्या है, जानिए?

विज्ञापन
Actor Salman Khan Sanjay Dutt Re Unite For An American Thriller Project
सलमान खान-संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान और संजय दत्त अच्छे दोस्त हैं। पहले भी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब दोनों एक अमेरिकी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी इस बारे में दोनों एक्टर कुछ कह नहीं सकते हैं, क्योंकि इस प्रोजेक्ट की डिटेल शेयर करने की मनाही है। 

विज्ञापन


अमेरिकी थ्रिलर प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हैं 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान और संजय दत्त जिस अमेरिकी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, वो एक थ्रिलर प्रोजेक्ट है। इसमें दोनों के किरदार क्या हैं? इस बारे में भी अधिक जानकारी नहीं है। लेकिन दोनों एक्टर इस प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए देश से बाहर जा चुके हैं।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़े: Salman Khan-Atlee: क्या डिब्बाबंद हो गया सलमान-एटली का प्रोजेक्ट? फिल्म को लेकर आई ये बड़ी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी के रियाद में शूटिंग 
इस अमेरिकी प्रोजेक्ट की शूटिंग सऊदी के रियाद में हो रही है। सऊदी अरब में इन दिनों कई हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो रही है। सऊदी में सलमान खान भी काफी फेमस हैं। ऐसे में उनकी पॉपुलैरिटी का फायदा अमेरिकन प्रोजेक्ट बनाने वाली मेकर्स लेना चाहते हैं। 

ये खबर भी पढ़े:Salman Khan: सूरज बड़जात्या की डेब्यू सीरीज 'बड़ा नाम करेंगे' पर सलमान खान का रिएक्शन, बोले- 'यह कुछ खास है' 

पहले इन फिल्मों में साथ आए नजर 
सलमान खान और संजय दत्त की पुरानी फिल्मों की बात की जाए तो दोनों ने फिल्म ‘साजन’ और ‘ये है जलवा’ में साथ काम किया है। ‘साजन’ रोमांटिक ड्रामा थी, वहीं ‘ये है जलवा’ एक कॉमेडी रोमांस वाली फिल्म थी। साल 2012 में अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में सलमान खान ने कैमियो किया था, इसमें संजय दत्त भी अहम भूमिका में थे। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की बात की जाए तो वह ‘सिकंदर’ में देखेंगे। वहीं संजय दत्त भी ‘वास्तव 2’ में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed