{"_id":"67b3f3e45a40a81c4800c15a","slug":"salman-khan-fans-will-get-surprise-shared-news-about-sikander-poster-release-date-2025-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: फैंस को मिलेगा 'सिकंदर' का सरप्राइज, सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला ने शेयर की ये गुड न्यूज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: फैंस को मिलेगा 'सिकंदर' का सरप्राइज, सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला ने शेयर की ये गुड न्यूज
Tue, 18 Feb 2025 08:13 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 18 Feb 2025 08:13 AM IST
सार
सलमान खान की आगामी फिल्म सिकंदर का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर को लेकर सलमान ने सरप्राइज शेयर किया है।
विज्ञापन
सिकंदर में नजर आएंगे सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के फैंस उनकी फिल्म 'सिकंदर' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 18 फरवरी यानी आज फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला का जन्मदिन भी है। उनके जन्मदिन पर सलमान की फिल्म को लेकर कुछ सरप्राइज फैंस को मिलने वाला है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दी ये खबर
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर साजिद नाडियाडवाला के साथ तस्वीर शेयर कर बताया कि आज दोपहर तीन बजकर तैंतीस मिनट पर सलमान की फिल्म का नया लुक, मोशन पोस्टर या ट्रेलर रिलीज हो सकता है। इस खबर को सुनने के बाद सलमान के फैंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

साजिद नाडियाडवाला - सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
कुछ ऐसा था फिल्म का टीजर
फिल्म के टीजर के जरिए सलमान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सीधी चेतावनी दे रहे हैं। दरअसल, काले हिरण वाले मामले में लगातार लॉरेंस बिश्नोई सुपरस्टार सलमान खान को कई बार धमकियां दे चुके हैं। यहां तक की उनकी हत्या की साजिश भी रची जा चुकी है, लेकिन कभी सलमान ने लॉरेंस को जवाब नहीं दिया।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सिकंदर का निर्देशन ए.आर. मुरुगदास ने किया है। फिल्म में खलनायक की भूमिका बाहुबली फेम अभिनेता सत्यराज ने निभाई है। सलमान के साथ यह रश्मिका की पहली फिल्म है। यह फिल्म 2025 की ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि सिकंदर एक बड़ी ओपनिंग के तैयार है और रिलीज के बाद कोई बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है। फिल्म के ट्रेलर का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

सिकंदर की स्टार कास्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान सिकंदर में दोहरी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं । एआर मुरुगादॉस की निर्देशित और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, सिकंदर में सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं। फिल्म की मुख्य महिला कलाकार रश्मिका मंदाना हैं।