फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan fan files complaint against abhinav kashyap for speaking ill about actorcontroversy

सलमान खान को लेकर बयानबाजी पड़ी भारी, 'दबंग' निर्देशक अभिनव कश्यप के खिलाफ थाने पहुंचा फैन; FIR की उठी मांग

Wed, 31 Dec 2025 07:22 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 31 Dec 2025 07:22 PM IST
सार

Salman Khan Fan Complain Against Abhinav Kashyap: निर्देशक अभिनव कश्यप के खिलाफ सलमान खान के फैन ने बांद्रा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
salman khan fan files complaint against abhinav kashyap for speaking ill about actorcontroversy
सलमान खान- अभिनव कश्यप विवाद - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

बॉलीवुड में अक्सर सितारों के बयान चर्चा में रहते हैं, लेकिन जब बात सीधे फैंस की भावनाओं से जुड़ जाए तो मामला सिनेमा से निकलकर कानून तक पहुंच जाता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब सुपरस्टार सलमान खान के एक कट्टर प्रशंसक ने फिल्ममेकर और ‘दबंग’ के निर्देशक अभिनव कश्यप के खिलाफ पुलिस का दरवाजा खटखटाया। मामला मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन तक जा पहुंचा, जहां शिकायत देकर अभिनव कश्यप पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


अभिनव कश्यप ने सलमान के खिलाफ दिए थे बयान 
दरअसल, हाल ही में अभिनव कश्यप ने अलग-अलग पॉडकास्ट और इंटरव्यू में सलमान खान को लेकर कुछ ऐसे बयान दिए, जिन्हें लेकर उनके प्रशंसकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सलमान के फैन इमरान काजी ने अपने मित्रों के साथ मिलकर पुलिस में आवेदन दिया। इमरान का कहना है कि अभिनव कश्यप ने सार्वजनिक मंचों पर सलमान खान के लिए अपमानजनक और बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे न सिर्फ एक कलाकार की छवि को ठेस पहुंची बल्कि करोड़ों चाहने वालों की भावनाएं भी आहत हुई हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)

विज्ञापन
विज्ञापन



सलमान के सामाजिक कार्यों का दिया हवाला
पुलिस स्टेशन के बाहर मीडिया से बातचीत में इमरान काजी ने खुद को सलमान खान का फैन बताते हुए कहा कि अभिनेता की पहचान सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी लोकप्रियता और प्रभाव दुनिया भर में फैला हुआ है। इमरान ने सलमान खान के सामाजिक कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि वह अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा चैरिटी में खर्च करते हैं और ‘बीइंग ह्यूमन’ फाउंडेशन के जरिए स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार योगदान देते आ रहे हैं। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ इस तरह के आरोप और बयान देना उन्हें बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है।


यह खबर भी पढ़ें: राहा के जन्म के बाद फिल्मों को लेकर बदल गई है आलिया भट्ट की समझ, बोलीं- 'मैं एक साथ 2 से 3 फिल्में नहीं...'

पुलिस अधिकारियों ने दिया आश्वासन
इमरान का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई पर विचार होगा। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो वे इस मुद्दे को और ऊंचे स्तर तक ले जाएंगे। फैन ने यहां तक कहा कि वे राज्य के गृहमंत्री और मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाएंगे ताकि इस मामले में जल्द और सख्त कदम उठाया जा सके।

दबंग फिल्म में साथ काम किया था
गौरतलब है कि अभिनव कश्यप वही निर्देशक हैं जिन्होंने सलमान खान के साथ ‘दबंग’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई थी, जिसने अभिनेता के करियर को एक नया आयाम दिया। हालांकि, दोनों के रिश्तों में बाद में खटास आ गई और यही विवाद समय-समय पर सुर्खियों में आता रहा है। हालिया बयानों ने एक बार फिर पुराने मतभेदों को ताजा कर दिया है। फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या रुख अपनाती है और क्या यह मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुंचता है या फिर सिर्फ बयानबाजी तक ही सीमित रह जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed