फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan ex-girlfriend Somy Ali Attacks Actor calls him A woman beater, and not just me

Salman Khan: सोमी अली ने सलमान खान पर फिर साधा निशाना, लिखा- महिलाओं को पीटने वाले...

Fri, 19 Aug 2022 05:37 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 19 Aug 2022 05:37 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan ex-girlfriend Somy Ali Attacks Actor calls him A woman beater, and not just me
सोमी अली, सलमान खान - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री सोमी अली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सलमान खान की निंदा की है। अभिनेत्री ने सलमान खान की हिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, इनकी 'पूजा' करना बंद करो प्लीज। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने अभिनेता का नाम लिए बिना यहां तक लिख दिया कि "एक महिला को मारने वाला, और सिर्फ मुझे ही नहीं मारा, बल्कि बहुत लोगों को मारा है। आपको पता नहीं है।"

विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Somy Ali (@realsomyali)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है सोमी अली?
90 के दशक में सोमी अली, सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। वह अभिनेता के साथ कई विज्ञापनों में नजर आई थीं। इसके अलावा सोमी अली ने सलमान खान के साथ एक फिल्म भी साइन की थी, लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी। इससे पहले कि सलमान खान और सोमी अली अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाते, दोनों अलग हो गए और सोमी वापस अमेरिका चली गईं। 

विज्ञापन

दूसरे पोस्ट में सलमान खान पर किया वार!
इस पोस्ट से एक घंटे पहले सोमी अली ने एक और पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में सोमी अली क्या कहना चाह रही थी वह तो समझ नहीं आया हालांकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री की डॉक्युमेंट्री सीरीज 'फाइट और फाइट' पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसके बाद उन्होंने तीन पोस्ट शेयर करते हुए अपना गुस्सा निकाला है। इन पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने हैशटैक सलमान खान का इस्तेमाल भी किया है। 

तीसरे पोस्ट में एश्वर्या का जिक्र
सोमी ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' के सलमान खान और भाग्यश्री के हिट लव ट्रैक 'आते जाते जल्दबाजी में' का एक सिल्हूट साझा करते हुए लिखा था, "बॉलीवुड के हार्वे वेनस्टेन! आप बेनकाब हो जाएंगे। जिन महिलाओं को आपने गाली दी, वे बाहर आ जाएंगी और सच्चाई साझा करेंगी। बिल्कुल एश्वर्या राय की तरह।" हालांकि सोमी ने बाद में दोनों पोस्ट को डिलीट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed