फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman khan dances with akshay kumar on Selfiee song user said after pathaan khiladi wants support from tiger

Selfiee: अक्षय के साथ सलमान ने किया डांस, यूजर बोले-‘पठान’ के बाद ‘खिलाड़ी’ भी आ गए ‘टाइगर’ का सपोर्ट लेने

Sun, 05 Feb 2023 10:32 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 05 Feb 2023 10:32 AM IST
सार

अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'सेल्फी' और उसके गाने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' को जोर-शोर से प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने सलमान खान के साथ डांस करते हुए वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Salman khan dances with akshay kumar on Selfiee song user said after pathaan khiladi wants support from tiger
सलमान खान, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सेल्फी' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हैं। हाल ही में फिल्म से 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का रीमेक वर्जन रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस को भी गाना बहुत पसंद आ रहा है और अक्षय कुमार ने भी सबको इस पर डांस वीडियो बनाना का चैलेंज दिया है। अभिनेता खुद भी कई सितारों के साथ इस गाने पर डांस कर चुके हैं। वहीं, अब खिलाड़ी कुमार ने सलमान खान के साथ वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

विज्ञापन


'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर किया डांस
दरअसल, अक्षय कुमार अपनी फिल्म के गाने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' को खूब प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने टाइगर श्रॉफ के साथ वीडियो बनाया था, तो अब उन्होंने सलमान खान संग भी डांस किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अक्षय पहले सलमान खान को अपने टैबलेट पर गाने को दिखाते हैं और इसके बाद दोनों डांस करते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय लिखते हैं कि सलमान खान को बीट पकड़ने में मुश्किल से कुछ सेकंड लगे। फिर क्या भाई...बस धूम मचाई।
विज्ञापन

Saturday Box Office: 'दंगल' से लेकर 'सुल्तान' तक 'पठान' के आगे सब पस्त, वारिसु-थुनिवु ने भी फिर पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)



यूजर कर रहे कमेंट 
अक्षय और सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई दोनों के डांस की तारीफ कर रहा है, तो कोई 'मुझसे शादी करोगी' के दूसरे पार्ट की मांग कर रहा है। एक ने लिखा, 'भाई ने मजा दिला दिया उन्होंने सेम स्टेप किए लेकिन उनका स्वैग कमाल है', तो दूसरे ने लिखा, 'इन दोनों को फिर से साथ देखने के लिए तरस गए।' वहीं, कुछ लोग अक्षय को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'पठान के बाद अब खिलाड़ी भी आ गए सहारा लेने भाई का..टाइगर', तो दूसरे ने लिखा, 'सिर्फ सलमान खान बॉलीवुड के एक्टर को बचा सकते हैं।'
Abhishek Bachchan: इंडस्ट्री में आने से पहले बीमा एजेंट थे अभिषेक? दो साल की तलाश के बाद मिली डेब्यू फिल्म
 
इस दिन रिलीज होगी सेल्फी
बता दें कि 'सेल्फी' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा इमरान हाशमी, डायना पेंटी और नुसरत भरुचा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, 'सेल्फी' के बाद अक्षय 'ओह माय गॉड 2', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'कैप्सूल गिल' में नजर आने वाले हैं। 
Urvashi Dholakia: उर्वशी ढोलकिया की कार को स्कूल बस ने मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed