{"_id":"4babbc0df0990e14af066c693733b6e0","slug":"salman-khan-continue-with-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलहाल छोटे पर्दे से दूर नहीं होंगे सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिलहाल छोटे पर्दे से दूर नहीं होंगे सलमान
अमर उजाला,मुंबई
Updated Sun, 22 Dec 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान ने इस बात का इशारा किया है कि वह हाल-फिलहाल छोटे पर्दे से दूर नहीं होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
भले ही सलमान खान ने बिग बॉस का अगला सीजन न करने का इशारा कर दिया है, लेकिन वे छोटे परदे को अलविदा नहीं करने जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक अब वे अपने पॉपुलर शो दस का दम को होस्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में सिद्धार्थ बसु ने उनसे मुलाकात की और दस का दम के बारे में देर तक चर्चा की।
सूत्रों की मानें, तो दोनों के बीच दस का दम को एक नए अंदाज में प्रस्तुत को लेकर बातचीत हुई। सलमान ने हरी झंडी दे दी है कि दस का दम की प्लानिंग की जा सकती है।
विज्ञापन
वे इस रिएलिटी शो के लिए डेट्स दे सकते हैं। दरअसल अब सलमान का छोटे परदे से काफी घनिष्ट संबंध बन चुका है। वे किसी भी शो को बतौर होस्ट काफी एंजॉय करते हैं।
विज्ञापन