अप्रैल से अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान, इस निर्देशक के साथ साझा की तस्वीर; लिखा- 'दिल और जिगर...'
Salman Khan Next Movie With Dil Raju: ‘मातृभूमि’ के बाद सलमान खान अब दिल राजू की फिल्म में नजर आएंगे। सलमान ने एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी समय से सोशल मीडिया पर सलमान की दिल राजू के साथ फिल्म को लेकर चर्चा हो रही थी। आज सलमान ने खुद अपने पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि कर दी है। इस फिल्म की शूटिंग सलमान इस साल अप्रैल से शुरू करेंगे।
किसके साथ अगली फिल्म करेंगे सलमान खान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए तेलुगु निर्देशक और निर्माता के साथ काम करने जा रहे हैं। अभिनेता ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा इंस्टाग्राम पर की है। आगामी फिल्म के लिए सलमान निर्देशक वामसी पेडिपल्ली के साथ काम करेंगे। इस फिल्म के निर्माता दिल राजू होंगे।
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर निर्देशक वामसी पेडिपल्ली के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ सलमान ने लिखा, 'दिल, दिमाग और जिगर से इस अप्रैल से वामसी और दिल राजू के साथ। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग अप्रैल में शुरू होने वाली है।
इन अभिनेताओं के साथ काम कर चुके हैं वामसी
वामसी पेडिपल्ली को तेलुगु और तमिल सिनेमा में कई सफल फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उनकी फिल्मोग्राफी में प्रभास (मुन्ना), एनटीआर (बृंदावनम), राम चरण और अल्लू अर्जुन (येवडु), नागार्जुन और कार्थी (ओपिरी), महेश बाबू (महर्षि), और विजय (वारिसु) जैसे सितारों के साथ कई फिल्में बनाई हैं।
'मातृभूमि' में नजर आएंगे सलमान खान
दिल राजू की फिल्म करने से पहले सलमान 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे। अभिनेता प्रशांत तमांग के निधन के कारण इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है। पहले इसे 17 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब यह फिल्म 15 अगस्त 2026 या उसके आसपास रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Sophie Turner: 'टॉम्ब रेडर' के सेट पर सोफी टर्नर हुईं घायल, दो हफ्ते तक बंद रहेगी शूटिंग