फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan change the shoot location of 'Sultan'

सलमान ने आमिर की दोस्ती के लिए उठाया बड़ा कदम

Thu, 10 Sep 2015 03:31 PM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 03:31 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan change the shoot location of 'Sultan'

सलमान खान दोस्तों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली है। इस बार बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने आमिर के लिए खुद मुश्किल उठाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि आमिर पिछले काफी वक्त से अपनी फिल्म दंगल की शूटिंग में बड़े जोर-शोर से लगे हैं। वहीं सलमान की फिल्म सुल्तान की शूटिंग के लिए तैयारियां भी पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन


मिड डे की खबर के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग पंजाब और हरियाणा में होने वाली थी, जहां आमिर खान इन दिनों 'दंगल' की शूटिंग कर रहे हैं। अब दो बडे स्टार की फिल्म एक ही शहर में शूट होगीं तो बहुत मुमकिन था, कि दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता। सलमान भी इस बात को समझ रहे थे।
विज्ञापन


जब सलमान को लगा की आमिर को उनकी फिल्म को इस वजह से परेशानी हो सकती है। तो उन्होंने अपनी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग पंजाब और हरियाणा की जगह करजत (महाराष्ट्र) में ही रख ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए एक-दूसरे से टकरा रही है दोनों फिल्मों की शूटिंग

Salman Khan change the shoot location of 'Sultan'

'दंगल' के लिए आमिर खान ने अपना वजन 10 से 15 किलो तक बढ़ाया है। इस फिल्म में आमिर पहलवान बने हैं। साथ ही वो दो बेटियों के बाप को रोल में भी दिखेंगे। ये दोनों बेटियां भी पहलवान का रोल कर रही हैं। ये एक बायोपिक है जो हरियाणा के पहलवान महावीर फोगट की जिंदगी पर बनी है। इसलिए फिल्म की शूटिंग आमिर हरियाणा और पंजाब में करेंगे।

वहीं दूसरी ओर सलमान अगले साल ईद पर सुल्तान को रिलीज करने की बात कर चुके हैं। ये फिल्म भी एक पहलवान की कहानी है। ये कहानी भी हरियाणा की ही है। दोनों फिल्में हरियाणा के पहलवानों की जिंदगी पर हैं। दोनों फिल्में बनेगी भी एक ही समय में। जाहिर है कि दोनों स्टार वास्तविक सिचुएशन पर ही शूटिंग करना चाहेंगे। इसलिए दोनों को एक-दूसरे से दिक्कत भी हो सकती है।

इससे पहले कि दोनों फिल्मों की शूटिंग से एक-दूसरे को कोई नुकसान हो, सलमान ने अपनी फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र में करने का फैसला ले लिया। इसे कहते हैं दोस्ती। आमिर और सलमान की दोस्ती बहुत गहरी है। इन दिनों सलमान अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग में व्यस्त हैं जो इसी साल दीवाली पर रिलीज होनी है। इसके ठीक बाद वो 'सुल्तान' की शूटिंग में लग जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed