{"_id":"fee9d30d2262d4e8494ab26894a94537","slug":"salman-khan-books-a-flat-near-anil-kapoor-s-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान ने बनाया दोस्त के पास रहने का मन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान ने बनाया दोस्त के पास रहने का मन
अमर उजाला,मुंबई
Updated Tue, 08 Oct 2013 06:59 PM IST
विज्ञापन
दो दोस्त अगर पड़ोसी हो जाएं, तो इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। ऐसा ही कुछ सोचते हुए सलमान ने अपने दोस्त के पास एक बिल्डिंग में फ्लैट बुक करवाया है।
विज्ञापन
सलमान के इस दोस्त का नाम अनिल कपूर है। सलमान और अनिल कपूर ने हाल ही में बांद्रा के टर्नर रोड में बनी एक बिल्डिंग में अपने-अपने फ्लैट बुक करवाए हैं।
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इन फ्लैट्स की खासियत यह है कि दोनों ही स्टार्स को काफी प्राइवेसी मिलेगी। उनके लिए अलग एलेवेटर्स लगाए गए हैं। यहां तक कि उनकी कारें भी उनके अपार्टमेंट के सामने खड़ी हो सकेंगी।
विज्ञापन
इन फ्लैट्स के लिए दोनों एक्टरों को तीस-तीस करोड़ रुपए चुकाने पड़े हैं। बता दें कि सलमान और अनिल लंबे समय से दोस्त हैं। कई फिल्मों में साथ काम करने के बावजूद दोनों के संबंधों में कभी कड़वाहट नहीं दिखाई दी है।
विज्ञापन