फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan arrives at Gandhi Ashram to promote antim film actor special message written in the visitor book

फोटोज: ‘अंतिम’ प्रमोट करने गांधी आश्रम पहुंचे सलमान खान, विजिटर बुक में लिखा ये खास संदेश

Tue, 30 Nov 2021 10:15 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 30 Nov 2021 10:15 AM IST
सार

सलमान खान अपनी फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' का प्रमोशन करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने गांधी आश्रम में जाकर चरखा चलाया। 

विज्ञापन
Salman Khan arrives at Gandhi Ashram to promote antim film actor special message written in the visitor book
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के जरिए सलमान खान ने अपने जीजा आयुष शर्मा को फिर से बॉलीवुड में लॉन्च किया है। इस फिल्म में पहली बार सलमान खान आयुष की जोड़ी नजर आ रही है। तो एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने भी इस फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। सलमान खान अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर इवेंट में जाने तक, सलमान अपने फैंस तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचाना चाहते हैं, ताकि इसका सीधा फायदा फिल्म ‘अंतिम’ को मिले। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान खान अहमदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने गांधी आश्रम में जाकर चरखा चलाया।

विज्ञापन

Salman Khan arrives at Gandhi Ashram to promote antim film actor special message written in the visitor book
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान खान की गांधी आश्रम से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह आश्रम में बैठकर चरखा चलाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक महिला पहले सलमान खान की चरखा चलाने के बारे में बताती है और फिर अभिनेता चेहरे पर स्माइल लिए चरखा चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan arrives at Gandhi Ashram to promote antim film actor special message written in the visitor book
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान इस आश्रम में लगभग 15 मिनट रुके थे। यहां पर अभिनेता का स्वागत काफी पारंपरिक अंदाज में किया गया। सलमान खान को कपास का हार पहनाया गया। वहीं, इस दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग वहां इकट्ठे हो गए थे। इतना ही नहीं, गांधी आश्रम में आकर सलमान ने विजिटर बुक में एक खास संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि वह इस पल को कभी नहीं भूल सकते हैं। सलमान खान ने लिखा, ‘मुझे यहां आना बहुत अच्छा लगा यह लम्हा मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। मुझे पहली बार यहां आने का मौका मिला है। मुझे इस आश्रम में दोबारा आना अच्छा लगेगा।’

विज्ञापन

Salman Khan arrives at Gandhi Ashram to promote antim film actor special message written in the visitor book
अंतिम: द फाइनल ट्रुथ - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सलमान खान की फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं और इन चार दिनों में फिल्म ने 21 करोड़ का कलेक्शन किया है। शुरुआती दो दिनों में फिल्म ने ज्यादा कमाई नहीं की थी लेकिन रविवार और सोमवार को फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed