{"_id":"57750e484f1c1b454879b23b","slug":"salman-khan-anushka-sharma-team-up-with-transgender-band","type":"story","status":"publish","title_hn":"समलैंगिकों के साथ नाचेंगे सलमान और अनुष्का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
समलैंगिकों के साथ नाचेंगे सलमान और अनुष्का
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 30 Jun 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान और अनुष्का शर्मा अब समलैंगिकों के साथ ठुमके लगाते नजर आएंगे, ये सब जल्दी ही आ रहे ट्रांसजेंडर म्यूजिक बैंड 'सिक्स पैक बैंड' के अगले वीडियो में होगा। सलमान खान, अनुष्का शर्मा और राहत फतेह अली खान ने वाई फिल्म्स के समलैंगिकों के बैंड 'सिक्स पैक बैंड' से जुड़े हैं। ये बैंड छह समलैंगिक सदस्यों का है, ये देश का पहला ट्रांसजेंडर बैंड है।
विज्ञापन
ये बैंड अपने गाने गाता है, अब इस बैंड को यशराज फिल्म्स की वाई फिल्म्स का भी साथ मिल गया है। वाई फिल्म्स इस बैंड का छठा वीडियो लॉन्च करेगा। खबर है कि इस नए वीडियो में सलमान और अनुष्का भी नजर आएंगे। दरअसल सलमान और अनुष्का ईद पर रिलीज होने वाली सुल्तान में साथ दिखेंगे, जबकि राहत फतेह अली खान का फिल्म में गाया गाना खूब हिट हो रहा है।
विज्ञापन