फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman khan and Sanjay dutt party separately at IIFA

आईफा अवार्ड्स के दौरान सामने आया सलमान-संजय का टकराव

Mon, 27 Jun 2016 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 27 Jun 2016 08:56 AM IST
विज्ञापन
Salman khan and Sanjay dutt party separately at IIFA

सलमान खान और संजय दत्त के बीच टेंशन इंडस्ट्री में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी दोस्ती का दम भरने वाले ये सितारे एक-दूसरे का सामना तक नहीं कर रहे हैं। आइफा में दोनों ने जश्न तो मनाया मगर अलग-अलग।

विज्ञापन


पुराने दोस्त सलमान खान और संजय दत्त के बीच पनपा तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों इस वक्त स्पेन  के शहर मैड्रिड में कल खत्म हुए आइफा समारोह में हैं। एक ही आसमान के नीचे हो कर भी दोनों अलग-अलग पार्टियां कर रहे हैं। एक-दूसरे का सामना करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


जेल से इस साल संजय की रिहाई के बाद उनका करिअर बनाने की योजना को लेकर दोनों के बीच जो मनमुटाव हुआ, वह किसी तरह से खत्म नहीं हो रहा है। सूत्रों की मानें तो हालत ऐसे हो गए हैं  कि उनके कॉमन दोस्तों ने भी मध्यस्थता की कोशिशें छोड़ दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आइफा में दोनों सितारों की अदावत जारी थी। शनिवार की रात को सलमान ने इंडस्ट्री के लोगों के लिए पार्टी रखी। जिसमें करन जौहर, सोनू सूद, नील नितिन मुकेश, एली अवराम से लेकर तमाम छोटे-बड़े सितारे आमंत्रित किए गए। परंतु मेहमानों की सूची में संजय का नाम गायब था।

संजय दत्त ने भी सलमान को नहीं बुलाया

Salman khan and Sanjay dutt party separately at IIFA

संजय दत्त भी पीछे नहीं रहे, जब सलमान लोगों को पार्टी दे रहे थे तो संजय भी पीछे नहीं थे। उन्होंने एक अलग होटल में पत्नी मान्यता के साथ बड़ा आयोजन किया। इस पार्टी में जाएद खान, अमीषा पटेल से लेकर कई फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं। रविवार को भी इन सितारों का जश्न जारी  रहा। बताया जाता है कि दोनों ही सितारे एक-दूसरे से नजर मिलाने के मूड में नहीं हैं।

इससे पहले लोगों को उम्मीद थी कि मुंबई के नेता, बांद्रा के पूर्व विधायक बाबा सिद्दिकी की हर साल होने वाली इफ्तार पार्टी में सलमान और संजय पहुंच सकते हैं। उम्मीद थी कि जैसे 2013 की इफ्तार पार्टी में सलमान ने दुश्मनी भूल कर शाहरुख खान को गले लगाया था, वैसा ही इस साल वह संजय दत्त के साथ कर सकते हैं।

इस लिहाज से पिछले हफ्ते हुई इस इफ्तार पार्टी पर सबकी निगाहें थीं। मगर उम्मीद के मुताबिक कुछ नहीं हुआ। 1500 लोग पार्टी में पहुंचे थे, जिनमें सलमान खान, उनका परिवार और पूर्व गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ तक मौजूद थीं। वहां आए लोगों की नजरें गेट पर थीं कि शायद संजय दत्त भी आएं लेकिन इंतजार खत्म नहीं हुआ।

संजय दत्त और सलमान के बीच है रेशमा!

Salman khan and Sanjay dutt party separately at IIFA

सूत्रों का कहना है कि संजय-सलमान विवाद के पीछे निर्देशक राजू हिरानी द्वारा बनाई जा रही संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर कपूर का हीरो होना तो है ही, एक और वजह है। यह वजह सलमान की मैनेजर रेशमा शेट्टी हैं। सलमान चाहते थे कि संजय अपना करिअर संवारने का काम रेशमा को दें मगर जेल से रिहा हुए सितारे ने ऐसा नहीं किया। रेशमा शेट्टी का सलमान पर बहुत प्रभाव बताया जाता है।

सलमान मानते हैं कि उनकी मैनेजर ने उनके करिअर को नई ऊंचाई देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह प्रभाव ऐसे भी पता चलता है कि दो साल पहले तक बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी में महिलाएं मेहमान नहीं होती थीं। परंतु रेशमा शेट्टी ने 2014 में सलमान को आइडिया दिया कि इस पार्टी में महिलाएं और परिवार के सदस्य भी आमंत्रित होने चाहिए तो इस पर तुरंत अमल हुआ। पिछले साल से इस पार्टी में सितारों के साथ महिलाएं और परिवार के सदस्य भी पहुंचने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed