फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan and deepika padukone is the king of bollywood

52 सप्ताह से बॉलीवुड के सुल्तान हैं सलमान खान और 'रानी' दीपिका पादुकोण का ही है राज

Tue, 16 Oct 2018 12:58 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
salman khan and deepika padukone is the king of bollywood

2017-2018 में दीपिका पादुकोण और सलमान खान का ही डिजिटल दुनिया पर राज रहा हैं। स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के अनुसार, सितंबर 2017 से सितंबर 2018 तक के आंकड़े देखे जाएं तो इस एक साल में डिजिटल न्यूज चार्ट पर सबसे ज्यादा सलमान ‘भाई’ और ‘रानी पद्मावती’ दीपिका पादुकोण ही अव्वल स्थान पर रहे।  

विज्ञापन


स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा जारी किए गए वार्षिक चार्ट में 52 सप्ताह में सलमान पहले स्थान पर, किंग खान शाहरुख दूसरे, अमिताभ बच्चन तीसरे, अक्षय कुमार चौथे और रणवीर सिंह पांचवें स्थान पर हैं। इस बीच 52 सप्ताह में दीपिका पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर प्रियंका चोपड़ा, तीसरे स्थान पर सोनम कपूर, चौथे स्थान पर आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा पांचवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन

salman khan and deepika padukone is the king of bollywood
deepika padukon

यह आंकड़े अमरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गये हैं। स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्विनी कौल कहते हैं, "आंकड़ों के मुताबिक, 52 सप्ताह तक , दीपिका के लोकप्रियता में बनी रहने की वजह उनकी फिल्म पद्मावत और उनकी शादी के बारे में उड़ रही खबरें रहीं। वही, बिग बॉस, टाइगर जिंदा है, रेस 3,  और भारत जैसी अपनी फिल्मों की वजह से सलमान खान लोकप्रियता के शिखर पर बने रहे। पिछले 52 हफ्तों में सलमान खान और दीपिका पादुकोण ने डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म पर मजबूत पकड़ बनाए रखी।"

अश्वनी कौल बताते हैं, "हमने यह डेटा 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 न्यूज स्त्रोतों से इक्ठ्ठा किया है। पूरे एक हफ्ते में मीडिया में उपलब्ध डेटा के अनुसार यह आंकडे़ सामने आते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed