Salman Khan: अक्षय कुमार को रोते हुए देख सलमान खान भी हुए भावुक, साझा किया दिल छू लेने वाला नोट
सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें वह काफी भावुक नजर आ रहे हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक रहे हैं।
विस्तार
बॉलीवुड के सलमान खान को वैसे तो उनके दबंग अंदाज के लिए जाना जाता है लेकिन आज वह भी इमोशनल हो गए हैं और वह भी अक्षय कुमार की वजह से। दरअसल सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें वह काफी भावुक नजर आ रहे हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक रहे हैं। अब सलमान खान ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी से इसे साझा किया है और अक्की के लिए दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।
अक्षय कुमार के लिए सलमान खान ने साझा किया दिल छू लेने वाला नोट
सलमान खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी से अक्षय का वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- "मैंने अभी कुछ ऐसा देखा जो मैंने सोचा कि मुझे भी इसे साझा करना चाहिए, गॉड ब्लेस यू अक्की (भगवान आपको आशीर्वाद दे अक्षय कुमार), वास्तव में अमेजिंग, यह देखकर बहुत अच्छा लगा, फिट रहें, काम करते रहें। ईश्वर हमेशा आपके साथ रहे भाई।"
Bobby Deol: दोबारा बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरने को तैयार बॉबी देओल, पूरी की 'श्लोक- द देसी शेरलॉक' की शूटिंग
बात करें इस वीडियो कि तो यह रक्षाबंधन के समय का है जिसमें अक्षय अपनी बहन का एक ऑडियो मैसेज सुनने के बाद भावुक होते नजर आ रहे हैं। शायद इसलिए भी सलमान ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा क्योंकि अक्षय अपनी बहन से इतने जुड़े हुए हैं। वीडियो में अक्षय की बहन को कहते सुना जा सकता है कि 'मुझे किसी से बात करते हुए याद आया कि राखी का त्योहार 11 अगस्त को है आप अच्छे और बुरे, हर समय मेरे साथ खड़े रहे। एक पिता होने से और एक भाई से दोस्त तक...तुमने मेरे लिए हर भूमिका निभाई, हर चीज के लिए धन्यवाद'।
फैन पेज से साझा किया गया वीडियो
A post shared by @𝗞.𝗛.𝗜.𝗟.𝗔.𝗗.𝗹 𝗣𝗥𝗘𝗙𝗘𝗦𝗘𝗡 (@vikash_e.d.i.t.z)