फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan along Sister Arpita and Ayush Sharma attended Ganpati Celebrations at Deputy CM Eknath Shinde

Salman Khan: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के यहां गणपति उत्सव में पहुंचे सलमान, बहन-बहनोई अर्पिता-आयुष भी आए नजर

Fri, 29 Aug 2025 06:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 29 Aug 2025 06:23 PM IST
सार

Salman Khan Video: सलमान खान गणपति उत्सव धूमधाम से मनाते हैं। खान परिवार ने बप्पा का स्वागत किया और कल गुरुवार को उनका विसर्जन किया। आज सलमान खान बहन अर्पिता के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के यहां गणपति उत्सव में पहुंचे।

विज्ञापन
Salman Khan along Sister Arpita and Ayush Sharma attended Ganpati Celebrations at Deputy CM Eknath Shinde
सलमान खान-अर्पिता-आयुष - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इन दिनों हर तरफ गणपति उत्सव की धूम है। गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाले इस उत्सव पर लोग अपने घर बप्पा का स्वागत करते हैं। मुंबई में राजनीति से लेकर फिल्मी जगत की हस्तियों ने अपने यहां गणपति का स्वागत किया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के यहां गणपति उत्सव आयोजित किया गया है। वहां सलमान खान अपनी बहन-बहनोई अर्पिता खान और आयुष शर्मा के साथ पहुंचे।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के यहां किए बप्पा के दर्शन
सलमान खान मैरून रंग के कुर्ता और ब्लैक जींस में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के यहां गणपति उत्सव में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने बप्पा की पूजा-आरती की। इस दौरान दबंग खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और बहनोई व एक्टर आयुष शर्मा भी साथ नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने की तारीफ तो कुछ यूजर्स कर रहे ट्रोल
गणपति उत्सव में शामिल होने पर सलमान खान के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ नेटिजन्स उन्हें इसलिए ट्रोल कर रहे हैं, क्योंकि एक धर्म विशेष से ताल्लुक रखने के बाद भी वे हिंदू त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप सिर्फ नाम के मुस्लिम हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'ये मुस्लिम हैं या हिंदू'। वहीं फैंस तारीफ करते हुए लिख रहे हैं, 'भाईजान जैसा कोई नहीं'। एक यूजर ने लिखा, 'सुल्तान इज बैक'। 

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने साझा कीं अपनी समर सेल्फी, फैंस ने किए दिलचस्प कमेंट्स




विज्ञापन

सलमान खान का वर्क फ्रंट
बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट की तो उनकी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ है। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान एक ऑर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म भारत और चीन के बीच 2020 में गलवां घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed