फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman celebrate birthday in court?

तो क्या बर्थडे कोर्ट में मनाएंगे सलमान

Sun, 16 Dec 2012 11:36 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 16 Dec 2012 11:36 AM IST
विज्ञापन
salman celebrate birthday in court?

सलमान खान के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं है। 27 दिसंबर को जब सलमान खान का जन्मदिन है उसी दिन उन्हें कोर्ट में पेशी के लिए हाजिर होना है। हिट एंड रन मामले में कोर्ट ने सलमान को 27 दिसंबर को हाजिर होने को कहा है। इसके लिए उनको समन भी भेजा जा चुका है। अब इस बात पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं कि क्या सलमान खान उस दिन कोर्ट में पेश होते हैं या नहीं।

विज्ञापन


सलमान ने कहा कि 27 दिसंबर को वह कुछ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे खुद पता नहीं कि उस दिन मैं क्या कर रहा हूंगा। बर्थ डे के दिन मैं कोर्ट में मिल सकता हूं। हाल ही में जोधपुर की एक कोर्ट ने भी सलमान को चिंकारा शिकार मामले में 4 फरवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा है। सलमान ने कहा कि 27 दिसंबर को कोर्ट में पेशी है। मुझे लगता है कि कोर्ट मुझे हाजिर होने को कहेगा।
विज्ञापन


अगर वकील कहेंगे कि कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है तो मैं नहीं जाऊंगा। अगर वे कहेंगे कि जाना चाहिए तो मैं कोर्ट में मिलूंगा। सलमान ने कहा कि वह अपना जन्मदिन मीडिया की मौजूदगी में मनाना पसंद नहीं करते। अगर कोर्ट में मुझे जन्मदिन मनाना पड़ेगा तो जाहिर है कि वहां मीडिया की मौजूदगी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed