{"_id":"22338169dd44ef6382f242c24c8a9fcb","slug":"salman-again-in-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान ने दिया 5 लाख का घूस?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान ने दिया 5 लाख का घूस?
अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 09 May 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान ने अपने खिलाफ बोलने वाले एक गवाह को रिश्वत देने की कोशिश की है? मामला हिट एंड रन केस से जुड़ा है।
विज्ञापन
सलमान खान के हिट एंड रन केस में अब एक और नई बात सामने आई है और वह यह कि इस केस के चश्मदीद को 5 लाख रूपये लेकर चुप रहने की बात कही गई है।
एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि गवाह मुस्लिम शेख ने न्यायालय में दायर हलफनामे में यह बात कही है कि एक को उनके पुराने वकील मुकेश पांडे ने उन्हें 5 लाख रूपये लेकर बयान से मुकरने के लिये कहा है।
कोर्ट ने इस मामले में जांच करने और 19 मई से पहले रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।
ज्ञात हो तो शेख और दो अन्य गवाहों ने कोर्ट में सलमान खान की पहचान की थी। गवाहों ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने सलमान खान को कार से नीचे उतरते हुए देखा था।
विज्ञापन
सलमान खान की कार ने 28 सितंबर 2002 को बांद्रा इलाके में फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया था। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।