फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sallu movies Mental closer to Ram Leela

'मेंटल' और 'रामलीला' में हो सकता है टकराव

Sun, 28 Apr 2013 02:14 PM IST
मुंबई/ब्यूरो
मुंबई/ब्यूरो Updated Sun, 28 Apr 2013 02:14 PM IST
विज्ञापन
Sallu movies Mental closer to Ram Leela

सलमान खान की आगामी फिल्म 'मेंटल' की तय हो चुकी रिलीज डेट फिल्मकार संजय लीला भंसाली के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।

विज्ञापन


इधर खबर है कि सोहेल खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 22 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

सलमान ने भी इस दिन को लॉक करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

भंसाली को इस फिल्म की रिलीज से इसलिए नुकसान हो सकता है, क्योंकि उन्होंने भी अपनी फिल्म 'रामलीला' को 29 नवंबर के दिन प्रदर्शित करने की योजना बनाई है।

काफी समय से उनकी फिल्म रिलीज की उक्त तारीख फिक्स थी, लेकिन ऐसे में वे समझ नहीं पा रहे हैं कि अब क्या निर्णय लें?

दरअसल बात यह है कि सलमान की कोई भी फिल्म दो सप्ताह तक हाउसफुल रहती है यानी इसका सीधा मतलब यह हुआ कि दो हफ्ते तक कोई अन्य रिलीज हुई बड़ी फिल्म अच्छा बिजनेस नहीं कर सकती है।

पहले भंसाली अपनी फिल्म अगस्त में रिलीज करने की सोच रहे थे, लेकिन तब उन्होंने शाहरुख की फिल्म 'चैन्नई एक्सप्रेस' के कारण अपनी फिल्म नवंबर में शिफ्ट कर दी। वे किंग खान से टकराव नहीं चाहते थे।
विज्ञापन


फिल्म सांवरिया की रिलीज के दौरान यही हुआ था। 'सांवरिया' और 'ओम शांति ओम' एक ही दिन रिलीज हुई थीं और किंग खान की फिल्म के आगे उनकी फिल्म फिसड्डी साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इधर वे सलमान के साथ भी कोई पंगा नहीं लेना चाह रहे हैं। फिल्म 'गुजारिश' की रिलीज के दौरान उनकी सलमान से अनबन हो चुकी है। तब से भंसाली और सलमान के बीच बोलचाल बंद है।

खैर, अभी तो समय है। भंसाली अपनी फिल्म की रिलीज एकाध हफ्ते और आगे खिसका सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed