{"_id":"5129d282f5a9ca1120328e70f0fee7cb","slug":"salim-javed-settle-with-producers-over-copyright-of-zanjeer","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ में ही खुश हो गए सलीम-जावेद ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तीन करोड़ में ही खुश हो गए सलीम-जावेद
मुंबई ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2013 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटकथा लेखक सलीम और जावेद अख्तर को तीन करोड़ रूपए मिल गए हैं। अब यह फिल्म बिना किसी अड़चन के रिलीज होगी। जंजीर की यह रीमेक फिल्म 6 सितंबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
अब राम चरण तेजा और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'जंजीर' बिना किसी अड़चन के रिलीज होगी। इस रीमेक फिल्म के लेखकों सलीम-जावेद और निर्माताओं सुमित मेहरा व पुनीत मेहरा के बीच समझौता हो गया है। यह कोर्ट के बाहर का सेटलमेंट है।
विज्ञापन
इस सेटलमेंट के तहत दोनों लेखकों को एक सम्मानजनक राशि दे दी गई है। 1973 में रिलीज फिल्म 'जंजीर' की इस रीमेक की शूटिंग की शुरूआत में ही इसके दोनों लेखकों और दोनों निर्माताओं के बीच तनातनी हो गई थी।
विज्ञापन
लेखकों का कहना था कि यह फिल्म उनकी ही स्क्रिप्ट पर बन रही है, इसलिए उन्हें इसका उचित मेहनताना दिया जाए। निर्माता रीमेक फिल्म की कहानी के लिए रुपया देने से इनकार कर रहे थे। आखिरकार मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इस बीच फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई और रिलीज तारीख भी नजदीक आ गई।
मामला कोर्ट में लंबित न हो, इसी वजह से फिल्म के निर्माताओं ने आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट की सोच ली। सूत्रों की मानें, तो सलीम और जावेद को मेहरा बंधुओं ने तीन करोड़ रुपए दे दिए हैं।
एक पुरानी स्क्रिप्ट पर इतनी बड़ी रकम पाकर सलीम और जावेद दोनों ने ही कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है। हालांकि दोनों ही लेखकों ने मिली रकम के बारे में अपनी ओर से कोई जानकारी नहीं दी है। लेखकों के कुछ नजदीकी जनों का कहना है कि यह रकम पांच करोड़ भी हो सकती है।