{"_id":"2d0dcad663bda1480604e747eb34fa38","slug":"sala-khadoos-special-screening-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरानी का दिल स्टूडेंट्स पर आया, सबसे पहले वो देखेंगे साला खड़ूस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिरानी का दिल स्टूडेंट्स पर आया, सबसे पहले वो देखेंगे साला खड़ूस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार हिरानी की फिल्म साला खड़ूस के रिलीज से पहले देशभर में जमकर प्रचार चल रहा है। इस बीच राजकुमार हिरानी खेमे से यह खबर आई है कि, हिरानी फिल्म रिलीज के पहले दिन के पहले शो चुनिंदा शहरों के चुनिंदा सिनेमाघरों मे फ्री स्क्रीनिंग रखेंगे। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि फिल्म की फैन फॉलोइंग स्कूली छात्र और कॉलेज गोईंग स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा है। उन्होंने ही हिरानी से फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग की थी।
विज्ञापन
छात्रों के बीच से इस प्रकार के फीडबैक मिलने से हिरानी ने तुरंत यह बात मान ली। इस शुक्रवार रिलीज हो फिल्म के स्पेशल स्क्रीनिंग होंगे। रिलीज के दिन का सबसे पहला शो स्टूडेंट्स के लिए होगा। जिसके लिए स्टूडेंट्स को अपने साथ स्टूडेंट आईडी कार्ड लाने होंगे। तब जाकर वे मुफ्त में दिखाई जा रही साला खड़ूस को सबसे पहले देखने वाले दर्शकों में शुमार होंगे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के जूह पीवीआर और मलाड के आईनॉक्स में, नागपुर के पीवीआर और आईनॉक्स में, दिल्ली एनसीआर में पीवीआर अनुपम, सत्यम, जनकपुरी में, जयपुर के आईनॉक्स और फन ट्रिनिशन में होंगे। छात्र काफी उत्साहित हैं कि स्पोर्ट्स बैकग्राउंड पर यूथ को फोकस करके हिरानी ने मूवी बनाई है। राजकुमार के काम को हर कोई जानता है ऐसे में उनके बैनर तले बनने वाली साला खड़ूस से छात्रों की उम्मीदें और कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है।
विज्ञापन
फिल्म में बॉक्स का किरदार निभाने वाली रितिका सिंह असल ज़िदगी में प्रोफेशनल बॉक्सर हैं। साला खड़ूस राजकुमार हिरानी के प्रोडक्शन में बनने वाली पहली फिल्म है। जिसमें अभिनेता आर माधवन ने सनकी और हार्टलैस बॉक्सिंग कोच का किरदार निभाया है। जो अपनी शिष्या को बॉक्सिंग के लिए तय लक्ष्य को साधने के लिए किसी भी हद तक गुजर सकता है। चाहे वो मानसिक परिश्रम हो या शारिरिक। फिर वो भूल जाता है कि उसकी शिष्या एक युवती है। ऐसे कठोर शारिरिक अभ्यास करने के लिए उसका शरीर उसका साथ भले ही दे या न दे।
राजकुमार हिरानी फिल्म्स के साथ ट्राईकलर फिल्म और यूटीवी ने भी फिल्म निर्माण में अपना सहयोग दिया है। फिल्म की पटकथा लेखन और निर्देशन सुधा कोंगरा का है। तो फिर अपने नज़दीकी सिनेमाघरों की ओर देखते रहिए क्योंकि इस शुक्रवार यानी 29 जनवरी को साला खड़ूस आ रही है।