फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sakshi murder case delhi actor sonu sood reaction on people who ignoring the crime

Sonu Sood: किसी में उस आदमी को जोर से लात मारने..., साक्षी मर्डर केस में तमाशबीन लोगों पर फूटा सोनू का गुस्सा

Wed, 31 May 2023 12:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 31 May 2023 12:00 PM IST
सार

साक्षी मर्डर केस में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोनू सूद ने उन लोगों की क्लास लगाई है, जो घटनास्थल पर बस मूर्ति बनकर तमाशा देख रहे थे। 

विज्ञापन
sakshi murder case delhi actor sonu sood reaction on people who ignoring the crime
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक 16 साल की किशोरी साक्षी की हत्या कर दी गई है। रविवार रात सरेराह साहिल ने चाकू से साक्षी पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो साहिल ने लड़की के सिर पर पत्थर से भी छह बार वार किए और साक्षी की मौत हो गई। सरेराह इतना सब होता रहा, इस दौरान लोग वहां खड़े होकर तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने भी उस लड़की को बचाने की और साहिल को वहां से भगाने की जहमत नहीं की। इस घटना के बाद वह बुलंदशहर में स्थित अपनी बुआ के घर जाकर छिप गया था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। अब इस मामले पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी अपना गुस्सा जताया है और रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

सभी की मदद करते हैं सोनू सूद
सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। उनको अगर कोई शख्स या फिर कोई फैन किसी बात के लिए टैग करता है तो अभिनेता उसका जवाब जरूर देते हैं साथ ही उस शख्स की मुश्किल भी सुलझाते हैं। अब हाल ही में, साक्षी मर्डर केस में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोनू सूद ने उन लोगों की क्लास लगाई है, जो घटनास्थल पर बस मूर्ति बनकर तमाशा देख रहे थे। 

इसे भी पढ़ें- Deepika Chikhlia: रामानंद सागर की ‘सीता’ की छोटे परदे पर 33 साल बाद वापसी, इस धारावाहिक में मिला दमदार किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू सूद ने क्या कहा
सोनू सूद ने ट्विटर पर लिखा, 'काश किसी में उस आदमी को जोर से लात मारने की हिम्मत होती, जिसने दिल्ली में 16 साल की साक्षी को चाकू मार दिया। एक दर्शक बनकर अपने आसपास हो रहे अपराध को नजरअंदाज करना कायराना हरकत है। माता-पिता ने अपनी बेटी को खो दिया, क्योंकि साहिल ने उनकी बेटी को चाकू से मार दिया। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया।'


विज्ञापन

क्या बोलीं स्वाति मालीवाल
इस घटना के बाद से देशभर में साहिल के खिलाफ और तमाशबीन बने दर्शकों के खिलाफ लोगों का जमकर गुस्सा फूट रहा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने साहिल को छह महीने के अंदर फांसी देने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed