फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sajid Nadiawala directed Tiger Shroff shares his film heropanti 2 behind the scene video bts says being action hero hurts

Heropanti 2 : टाइगर ने 'हीरोपंती' के सेट से वीडियो शेयर कर बताया अपना दर्द, बोले- ‘एक्शन हीरो होना दुखदायी है’

Thu, 21 Apr 2022 09:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 21 Apr 2022 09:35 PM IST
सार

टाइगर श्रॉफ के अलावा 'हीरोपंती 2' में तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक्शन फिल्म टाइगर की पहली बॉलीवुड फिल्म 'हीरोपंती' का सीक्वल है, जो 2014 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Sajid Nadiawala directed   Tiger Shroff shares his film heropanti 2 behind the scene video bts says being action hero hurts
Heropanti 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टाइगर श्रॉफ अपनी धमाकेदार एक्शन सीन्स करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता बेहद फिट हैं और फाइटिंग सीक्वेंस को बहुत ही अच्छे से कर सकते हैं। आज यानी 21 अप्रैल को उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी आगामी फिल्म 'हीरोपंती 2' की मेकिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में, टाइगर ने बताया कि कैसे उन्होंने फिल्म में एक्शन सीक्वेंस के लिए शूटिंग की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' का एक्शन से भरपूर ट्रेलर आपको फिल्म के बबलू से मिलने के लिए उत्साहित कर देगा। इस ट्रेलर को देखकर सबके मन में एक सवाल जरूर उठा होगा कि टाइगर ने यह एक्शन सीक्वेंस कैसे किए होंगे। इसी सवाल का जवाब अब टाइगर ने अपने फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए दिया है। ट्रेन में कूदने से लेकर सैनिकों से लड़ने तक, टाइगर ने यह सब बहुत मेहनत और  विश्वास के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)



अपनी फिल्म 'हीरोपंती 2' के सेट से फिल्म की मेकिंग का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए, टाइगर ने लिखा, "थोड़ा खून, बहुत पसीना, और मैं झूठ नहीं बोलूंगा एक एक्शन हीरो होना दुखदायी है! हमारी फिल्म की एक्शन सीन्स की मेकिंग वीडियो और कुछ अनदेखी फुटेज। फिल्म जल्द ही आने वाली है दोस्तों! बस सात दिन बाद  # साजिद नाडियाडवाला की # हीरोपंती2"

टाइगर श्रॉफ के अलावा 'हीरोपंती 2' में तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक्शन फिल्म टाइगर की पहली बॉलीवुड फिल्म 'हीरोपंती' का सीक्वल है, जो 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान द्वारा किया गया है। 'हीरोपंती 2' के ट्रेलर को शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा, "बब्लू ढूंढने से नहीं... किस्मत से मिलता है.. डबल एक्शन, डबल ड्रामा, डबल एंटरटेनमेंट, डबल द हीरोपंती और आपकी किस्मत इतनी अच्छी है इसलिए मैं आपसे मिलने आ रहा हूं, इस ईद # साजिद नाडियाडवाला की # हीरोपंती 2।" साजिद नाडियाडवाला निर्देशित यह फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed