{"_id":"eef2eb18-a25c-11e2-aa2d-d4ae52bc57c2","slug":"sajid-khan-will-not-direct-housefull-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हाउसफुल 3' निर्देशित नहीं करेंगे साजिद खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हाउसफुल 3' निर्देशित नहीं करेंगे साजिद खान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Apr 2013 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साजिद नाडियावाला के बैनर तले बनी 'हाउसफुल' और 'हाउसफुल 2' को साजिद खान ने निर्देशित किया था। अब खबर है कि निर्माता साजिद नाडियावाला ने साजिद खान से अपनी डील पूरी कर ली है। वह अब 'हाउसफुल 3' किसी और से निर्देशित करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
खुद साजिद नाडियावाला ने बताया है कि साजिद खान ने उनकी तीन फिल्मों का अनुबंध था। हे बेबी, हाउसफुल और हाउसफुल 2 के साथ ही वह अनुबंध अब पूरा हो चुका है। सो, 'हाउसफुल 3' वह किसी और निर्देशक से निर्देशित करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
साथ ही साजिद ने यह भी बताया कि फिल्म वर्ष 2014 में रिलीज हो जायेगी। फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख होंगे। बाकी किरदारों की कास्टिंग जल्द ही की जायेगी।
विज्ञापन
बी टाउन में यह खबर जैसे ही फैली कि साजिद खान साजिद नाडियावाला के साथ आगे काम नहीं करने जा रहे हैं, लोगों ने अलग-अलग तरह के कयास लगाना शुरू कर दिये हैं।
कुछ का मानना है कि यह साजिद इस लिए हाउसफुल सीरिज से अलग किए जा रहे हैं क्योंकि उनकी आखिरी फिल्म हिम्मतवाला फ्लाप रही थी।
जबकि साजिद खान के करीबी बता रहे हैं कि साजिद इन दिनों यूटीवी और वासु भगनानी की दो और फिल्में बनाने में व्यस्त हैं और साजिद नाडियावाला चाहते हैं कि 'हाउसफुल 3'अगले साल ही रिलीज हो, इसलिए उन्होंने ऐसा निर्णय लिया है।
इससे पहले साजिद नाडियावाला ने फराह खान के पति शिरीष को फिल्म 'किक' से बाहर किया और अब साजिद को अपने कैंप से बाहर कर रहे हैं।