फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sajid Khan Death Actor dies of cancer mourning spread in Bollywood industry know his filmy career journey

Sajid Khan Death: अभिनेता साजिद खान का कैंसर से निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में पसरा मातम

Wed, 27 Dec 2023 10:25 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 27 Dec 2023 10:25 PM IST
सार

अभिनेता साजिद खान ने 70 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता ने कैंसर से जंग लड़ते हुए आखिरी सांस ली, और इंडस्ट्री को तगड़ा झटका दे दिया। 
 

विज्ञापन
Sajid Khan Death Actor dies of cancer mourning spread in Bollywood industry know his filmy career journey
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता साजिद खान ने 70 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता कुछ वक्त से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। हालांकि, साजिद इस जंग में हार गए और हर किसी को रुलाकर चले गए। जानकारी के अनुसार, अभिनेता का निधन 22 दिसंबर को हुआ। साजिद को मेहबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त के किरदार बिरजू के युवा संस्करण के लिए जाना जाता था। साथ ही उन्होंने 'माया' और 'द सिंगिंग फिलीपिना' जैसी अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं से भी प्रसिद्धि हासिल की थी। 

विज्ञापन

बेटे समीर ने की पुष्टि

अभिनेता के बेटे समीर ने पीटीआई को बताया, 'वह कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। शुक्रवार (22 दिसंबर) को उनका निधन हो गया।' समीर के मुताबिक, उनके पिता अपनी दूसरी पत्नी के साथ केरल में बस चुके थे। समीर ने अपनी बात में जोड़ा, 'मेरे पिता को राजकुमार पीताम्बर राणा और सुनीता पीताम्बर ने गोद लिया था और फिल्म निर्माता मेहबूब खान ने उनका पालन-पोषण किया था। वह कुछ समय से फिल्मों में सक्रिय नहीं थे और ज्यादातर परोपकार में लगे हुए थे। वह अक्सर केरल आते थे और उन्हें यहां अच्छा लगता था, उन्होंने दोबारा शादी की और यहीं बस गए।'

विज्ञापन


Koffee With Karan 8: 'आराधना' के लिए शर्मिला टैगोर नहीं थीं पहली पसंद, करण जौहर के शो में किया दिलचस्प खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

साजिद खान का सदाबहार काम

अभिनेता साजिद खान का पार्थिव शरीर केरल के अलाप्पुझा जिले के कायमकुलम टाउन जुमा मस्जिद में सुपुर्द-ए-खाक हुआ। 'मदर इंडिया' के बाद, साजिद खान ने मेहबूब खान की 'सन ऑफ इंडिया' में मुख्य भूमिका निभाई थी। खान को 'माया' में अपनी भूमिका के साथ एक किशोर आदर्श के रूप में वैश्विक स्टारडम मिला, जहां उन्होंने एक स्थानीय लड़के राजी की भूमिका निभाई, जो जे नॉर्थ द्वारा निभाए गए चरित्र से दोस्ती करता है। फिल्म की लोकप्रियता के कारण इसी नाम से एक सीरीज बनाई गई और खान की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ।


Jolly Bastian Death: कन्नड़ के अनुभवी स्टंट मास्टर जॉली बास्टियन का निधन, हार्ट अटैक बना कारण

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बनाई थी पहचान

साजिद खान ने अमेरिकी टीवी शो 'द बिग वैली' के एक एपिसोड में गेस्ट भूमिका निभाई और संगीत शो 'इट्स हैपनिंग' में गेस्ट जज के रूप में दिखाई दिए। अभिनेता फिलीपींस में एक प्रसिद्ध नाम बन गए और उन्होंने अभिनेता नोरा औनोर के साथ 'द सिंगिंग फिलिपिना', 'माई फनी गर्ल' और 'द प्रिंस एंड आई' जैसी फिल्मों में काम किया। खान ने मर्चेंट-आइवरी प्रोडक्शन 'हीट एंड डस्ट' में एक डकैत की भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed