एयरपोर्ट पर कैमरों से बचते दिखे 'सैयारा' स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Ahaan Panday and Aneet Padda: अहान पांडे और अनीत पड्डा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अमृतसर एयरपोर्ट पर पैपराजी से बचते हुए नजर आ रहे हैं।
विस्तार
फिल्म सैयारा के बाद से ही अहान पांडे और अनीत पड्डा के रिलेशनशिप में होने की चर्चाएं जारी हैं। फिल्म में दोनों कपल के तौर पर नजर आए थे। अब इसके बाद दोनों एक्टर्स एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। इसके बाद दोनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए हैं।
कैमरे से बचते दिखे एक्टर्स
वीडियो में दोनों एक्टर्स को जल्दी-जल्दी चलते हुए देखा गया, जहां उन्होंने अपने चेहरे मास्क और हाथों से ढक रखे थे ताकि कैमरों से बच सकें। जैसे ही पैपराजी ने उन्हें घेरा, दोनों थोड़े असहज नजर आए और बिना ज्यादा रुकावट के आगे बढ़ते दिखे।
कैजुअल लुक में दिखे दोनों स्टार्स
अनीत पड्डा ने इस दौरान टी-शर्ट, व्हाइट शर्ट और जींस पहनी हुई थी, जबकि अहान पांडे ब्लू हुडी और जींस में नजर आए। दोनों ने मास्क भी लगाया हुआ था।
विज्ञापन विज्ञापन
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई। कई लोगों ने दोनों की जोड़ी को लेकर एक्साइटमेंट जताया, वहीं कुछ ने कहा कि नए स्टार्स होने की वजह से वे अभी पब्लिक अपीयरेंस में सहज नहीं हैं।
फिल्म ‘सैयारा’ की सफलता के बाद दोनों लगातार सुर्खियों में हैं और अब उनकी अगली फिल्म को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। खबरें हैं कि दोनों स्टार्स फिर से मोहित सूरी की अगली लव स्टोरी में नजर आएंगे।