Aashiqui 3: 'आशिकी 3' बन रही है या नहीं? 'सैयारा' की सफलता के बीच मोहित सूरी का रिएक्शन, अनुराग बसु को दी बधाई
Mohit Suri On Aashiqui 3 Movie: मोहित सूरी इस वक्त 'सैयारा' की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। उनके निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन दिनों में ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर चुकी है। इस बीच उन्होंने फिल्म 'आशिकी 3' की मेकिंग पर रिएक्शन दिया है।
विस्तार
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है। 'सैयारा' की सक्सेस के बीच मोहित सूरी ने अनुराग बसु और कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म को लेकर बात की, जिसे अस्थाई रूप से 'आशिकी 3' बताया जा रहा है।
टाइटल का नहीं हुआ आधिकारिक एलान
इससे पहले मोहित सूरी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने शुरुआत में 'सैयारा' को 'आशिकी 3' के रूप में बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब, ऐसी खबरें हैं कि कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बसु की अगली फिल्म 'आशिकी 3' हो सकती है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म के टाइटल का आधिकारिक एलान नहीं किया है। फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो जब जारी किया गया तो कार्तिक फिल्म 'आशिकी' (1990) के गाने "तू मेरी जिंदगी है' का रीक्रिएटेड वर्जन गाते नजर आए।
बोले- 'मुझे नहीं पता 'आशिकी 3' बन रही है या नहीं
मोहित सूरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' को लेकर कहा, 'मुझे नहीं पता कि वहां क्या हो रहा है। मैं 'सैयारा' में काफी ज्यादा बिजी थी। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और तारीफ करता हूं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि 'आशिकी 3' बन रही है या नहीं'। मोहित सूरी ने न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि टी-सीरीज ने कार्तिक आर्यन अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन करने के लिए उनसे संपर्क किया था, लेकिन वे फिल्म नहीं कर पाए। बाद में, अनुराग बसु को इस फिल्म के लिए चुना गया। निर्देशक ने आगे कहा, 'अनुराग बसु ने मुझे बताया कि उन्होंने उन्हें सीक्वल बनाने का मौका दिया है। उनके दिमाग में शायद एक स्क्रिप्ट थी और उन्होंने उनके साथ फिल्म बनाने का फैसला किया'।
Farah Khan: फराह खान का करीबी अपने घर के बाहर लगाएगा डायरेक्टर के नाम की नेम प्लेट, व्लॉग में हुआ खुलासा
टाइटल विवाद पर क्या बोले मोहित सूरी?
फिल्म 'आशिकी 3' के टाइटल को लेकर चल रहे विवाद के बारे में आगे बात करते हुए मोहित सूरी ने कहा, 'अब, भूषण कुमार जी और मुकेश भट्ट जी के बीच क्या इक्वेशन है, मुझे नहीं पता। कभी वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और कभी नफरत करते हैं। यह उनके बीच की बात है'।
क्या आगे बढ़ गई है 'आशिकी 3'
इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चा ये भी हो रही है कि अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही कार्तिक आर्यन अभिनीत 'आशिकी 3' को बनाने में देरी हो सकती है। कथित तौर पर अनुराग बसु की टीम फिल्म 'सैयारा' से इसकी तुलना से बचने के लिए ऐसा कर रही है। वहीं, अनुराग बसु ने इस तरह की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे 'मेट्रो इन दिनों' में व्यस्त थे। वहीं, कार्तिक भी 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में व्यस्त थे। अब वे अगली फिल्म पर जल्द काम पूरा करेंगे।