फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan Cook Dilip Will Put Her Name Plate Outside His House

Farah Khan: फराह खान का करीबी अपने घर के बाहर लगाएगा डायरेक्टर के नाम की नेम प्लेट, व्लॉग में हुआ खुलासा

Mon, 21 Jul 2025 05:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 21 Jul 2025 05:44 PM IST
सार

हाल ही में फराह खान को टीवी एक्टर शालीन भनोट के घर में देखा गया। अपने व्लॉग चैनल के एक खास एपिसोड के लिए वह टीवी एक्टर के घर पहुंचीं। साथ ही एक करीबी शख्स भी नजर आया, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। यही शख्स फराह के नाम की नेमप्लेट अपने घर के बाहर लगाएगा।

विज्ञापन
Farah Khan Cook Dilip Will Put Her Name Plate Outside His House
फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

विस्तार

फराह खान इन दिनों फिल्में डायरेक्ट नहीं कर रही हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह एक कुकिंग व्लॉग चैनल चलाती हैं, जिसमें कई सेलिब्रिटी भी नजर आते हैं। इस व्लॉग के कारण फराह खान का कुक दिलीप भी काफी मशहूर हो चुका है। दिलीप ने ही अपने घर के बाहर फराह के नाम की नेमप्लेट लगाने की बात कही? आखिर ऐसा वह क्यों करेगा? जानिए। 

विज्ञापन

Farah Khan Cook Dilip Will Put Her Name Plate Outside His House
फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फराह बोलीं- ‘मैंने तेरा घर बनाने में मदद की’
फराह खान के व्लॉग चैनल के वीडियो में नजर आता है कि डायरेक्टर और उनका कुक दिलीप शालीन भनोट के घर के बाहर खड़े हैं। घर के बाहर एक सुंदर सी नेमप्लेट लगी है। इसे देखकर कुक दिलीप कहता है कि मैं भी बिहार में अपने घर के बाहर ऐसी ही नेम प्लेट लगाऊंगा। इस पर फराह कहती हैं, ‘ और मेरा नाम?’ दिलीप जवाब देता है, ‘आपका नाम भी नेमप्लेट पर लिखवा दूंगा।’ फिर हंसते हुए फराह कहती हैं, ‘आखिरकार, मैंने ही तेरा घर बनाने में मदद की है!’ 

शालीन भनोट बोले- ‘सारे छाेटू स्टार बन गए’
आगे फराह खान के व्लॉग में शालीन भनोट भी दिलीप की तारीफ करते हैं। वह कहते हैं, ‘दिलीप के चक्कर में सारे छोटू स्टार बन गए और स्टार्स बेकार हो गए।’ वह अपने घर के कुक से भी फराह खान के कुक दिलीप को मिलवाते हैं। बाद में पता चलता है कि दोनों ही बिहार से बिलॉन्ग करते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Farah Khan: ‘हमारी इंडस्ट्री में लोग दूसरों की असफलता पर खुश होते हैं’, फराह ने बॉलीवुड से जुड़े किए कई खुलासे

शाहरुख खान के साथ एड कर चुका है दिलीप 

बताते चलें कि हाल ही में फराह खान के कुक दिलीप ने शाहरुख खान के साथ एक एड फिल्म भी शूट किया है। इस एड में फराह खान भी नजर आई थीं। दिलीप ही नहीं एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह की हाउसहेल्प भाग्यश्री भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। वह अक्सर अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग चैनल पर नजर आती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed