{"_id":"5a09abbe4f1c1bb6678bb6cf","slug":"sairats-hindi-remake-movie-named-dhadak-ishan-kapoor-and-janhvi-kapoor-to-make-debut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म का नाम तय, मराठी फिल्म 'सैराट' की है रीमेक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म का नाम तय, मराठी फिल्म 'सैराट' की है रीमेक
टीम डिजिटल, नोएडा
Updated Tue, 14 Nov 2017 08:24 AM IST
विज्ञापन
लंबे समय से श्रीदेवी की बेटी जाह्मवी कपूर और शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चाएं फिल्मी गलियारों में चल रही थी। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों को मराठी फिल्म 'सैराट' के रीमेक में कास्ट किया गया है। इस फिल्म का नाम 'धड़ाक' रखा गया है।
सूत्रों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर से शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करन जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे और शशांक खेतान इसे डायरेक्ट।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर से शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करन जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे और शशांक खेतान इसे डायरेक्ट।
विज्ञापन
29 अप्रैल 2016 को रिलीज हुई मराठी फिल्म 'सैराट' 100 करोड़ कमाने वाली पहली मराठी फिल्म थी। लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म में हीरो छोटी जाति का होता है तो हीरोइन गांव के ऊंची जाति के एक नेता की बेटी। प्यार में पड़े ये दोनों लव बर्ड्स अपने रास्ते में आने वाली हर बाधाओं से लड़ते हैं।
इन सबके अलावा जाह्नवी और ईशान खट्टर के बारे में चर्चा आम है कि दोनों एक-दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। अक्सर ये दोनों स्टार-किड्स एक साथ देखे भी जाते हैं, इनकी क्लोजनेस को को देखकर अक्सर अंदाजा लगाया जाता रहा है कि इनके बीच कुछ ना कुछ जरूर है।