Saira Banu: 'आइए उन आदर्शों का सम्मान करें, जो भारत को अनोखा बनाते हैं', गणतंत्र दिवस पर सायरा बानो की अपील
Republic Day: आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सायरा बानो ने पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे दिलीप कुमार के मूल्यों को याद करती दिखी हैं।
विस्तार
आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर सायरा बानो ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर फैंस को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने साहब को याद किया है। सायरा बानो की अधिकांश पोस्ट में दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार का जिक्र होता है। फिर, कोई खास मौके पर तो वे जरूर उनसे जुड़े किस्से साझा करती हैं। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर साझा की गई पोस्ट में भी सायरा बानो अपने हमसफर की बातों को याद करती नजर आई हैं।
मेरे साहब मानते थे कि...
सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि किसी देश की ताकत उसकी विविधता में होती है, लेकिन यह केवल एक चीज से संतुलित होती है और वो है समानता। ऐसा सिर्फ मेरा ही विश्वास नहीं है, बल्कि यह विचार मेरे साहब के दिल के भी बहुत करीब था। वे अक्सर कहते थे कि भारत में, भाषा, संस्कृति और विश्वासों में बड़े अंतरों के बावजूद हमारे राष्ट्र का असली सार सभी के साथ समान व्यवहार करने में निहित है। यह उनके जीवन और कार्य की आधारशिला थी। यह एक ऐसा सिद्धांत है, जिसे मैं बड़ी संजीदगी से संजोती हूं'।
फिल्म 'लीडर' का सीन किया साझा
सायरा बानो ने आगे लिखा, 'साहिब अपने अधिकारों और कर्तव्यों को पूरा करने में दृढ़ विश्वास रखते थे। उनके समानता के अधिकार को सबसे ऊपर रखा करते थे। उनका मानना था कि समानता सिर्फ एक संवैधानिक हक नहीं है, यह एक नैतिक कर्तव्य है जो हम इंसानों के तौर पर एक-दूसरे के प्रति निभाते हैं। मुझे साहब की फिल्म 'लीडर' का एक सीन याद आ रहा है, जहां वे एकता की ताकत के बारे में एक प्रेरित करने वाली बात बोलते हैं। साहब ने कहा कि समानता उन्नति की आधारशिला बनाती है। एक राष्ट्र के रूप में हमारी सामूहिक शक्ति एक साथ खड़े होने, एक-दूसरे का उत्थान करने और एक-दूसरे के साथ करुणा और सम्मान के साथ व्यवहार करने में है'।
यह पोस्ट भी पढे़ं:
Saif Ali Khan Case: करीना कपूर के बचाव में आईं ट्विंकल खन्ना, बोलीं- 'ऐसी बेवकूफी भरी अफवाहें...
अभिनेत्री आगे लिखती हैं, 'साहब का यह भी मानना ता कि एकता एक विश्व का निर्माण कर सकती है तो करुणा और दया छोटे-छोटे कार्यों से बड़ी खाई को पाट सकते हैं। इस गणतंत्र दिवस पर, आइए हम उन आदर्शों का सम्मान करें जो हमारे भारत को इतना अनोखा और अविश्वसनीय बनाते हैं। हम हमेशा समानता, करुणा और एकता के मूल्यों को बनाए रखने का प्रयास करें, जिन्हें साहिब ने बहुत प्यार से संजोया'।
यह पोस्ट भी पढे़ं:
Jatadhara: जल्द शुरू होगी सुधीर बाबू की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'जटाधरा' की शूटिंग, इस शहर में सजेगा सेट