फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saira Banu recalls making scenes riotously funny with Amitabh Bachchan and Vinod Khanna on Hera Pheri sets

Saira Banu: सायरा बानो ने 'हेरा फेरी' की शूटिंग के दिनों को किया याद, बिग बी-विनोद खन्ना संग साझा किया पोस्ट

Mon, 02 Oct 2023 03:43 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 02 Oct 2023 03:43 PM IST
सार

सायरा बानो ने कहा, 'निर्देशक प्रकाश मेहरा ने हम तीनों को सभी बेहद मजेदार दृश्यों में खुली छूट दी थी। मैंने पहले ही विनोद के साथ 'पूरब और पश्चिम', 'आरोप', और 'नहले पे दहला' और अमिताभ के साथ 'जमीर' जैसी फिल्मों में काम किया था।'

विज्ञापन
Saira Banu recalls making scenes riotously funny with Amitabh Bachchan and Vinod Khanna on Hera Pheri sets
सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री सायरा बानो इस साल की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर आईं। सायरा बानो अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। 70 और 80 के दशक में क्लासिक फिल्मों के साथ उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर राज किया। अपने जीवन और शूटिंग के दिनों की उन्होंने कुछ अनदेखी तस्वीरों और किस्सों को साझा की हैं। सायरा बानो ने पुरानी यादों का याद करते हुए अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना के साथ फिल्म 'हेरा फेरी' की शूटिंग के दिनों को याद किया। 
विज्ञापन

कम उम्र में इन स्टार्स ने 'बिग बॉस' में उड़ाया गर्दा
विज्ञापन


सायरा बानो ने साझा किया पोस्ट
सायरा बानो ने अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना के साथ एक तस्वीर और अपने पसंदीदा दृश्यों का खुलासा करते हुए 2 वीडियो साझा की हैं। इन यादों को ताजा करते हुए अभिनेत्री ने एक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, 'हेरा फेरी' करना बहुत ही सुखद और आनंददायक समय था। अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना ने फिल्म में चालाक चालबाज की भूमिका निभाई और मैंने एक चालाक महिला ठग की भूमिका निभाई।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस फिल्म में पाकिस्तान पर गरजेंगे सनी पाजी


विनोद खन्ना के साथ इन फिल्मों में आ चुकीं नजर
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'निर्देशक प्रकाश मेहरा ने हम तीनों को सभी बेहद मजेदार दृश्यों में खुली छूट दी थी। मैंने पहले ही विनोद के साथ 'पूरब और पश्चिम', 'आरोप', और 'नहले पे दहला' और अमिताभ के साथ 'जमीर' जैसी फिल्मों में काम किया था।' उन्होंने सेट पर माहौल के बारे में बात करते हुए और कैसे उन्होंने सीन को मजेदार बनाने के लिए उनमें सुधार किया, यह साझा किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)



सायरा ने बताया अपना पसंदीदा सीन
सायरा बानो ने कहा, 'हमारे पास एक अद्भुत आरामदायक माहौल था और हम तीनों दृश्यों को मजेदार बनाने के लिए सुझावों और सुधारों पर काम किया, खासकर उन दृश्यों में जहां विनोद लगातार अमिताभ को हीरोइन की तरह अत्यधिक रोमांटिक होने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा अपना पसंदीदा दृश्य वह है जहां मैं मराठी बोल रही और विनोद मेरे बगल में बैठने की अमिताभ की उत्साही कोशिशों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया इन दृश्यों को देखें और आनंद लें।' #47YearsToHeraPheri।' 
रणवीर सिंह के आगे क्यों गिड़गिड़ाई थीं ऋचा चड्ढा

फैंस को पसंद आ रहा अभिनेत्री का पोस्ट
सायरा बानो, अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना ने करीब छह फिल्मों में साथ में काम किया है। यह फिल्में अपने दौर की सबसे सफल फिल्मों में से एक थीं। बता दें कि फैंस को अभिनेत्री का यह पोस्ट बेहद पसंद आ रहा है। 
Ashoke Pandit: अशोक पंडित ने अफवाह फैलाने वाले शख्स के खिलाफ की शिकायत, सीएम शिंदे से किया कार्यवाई का अनुरोध
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed