फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ashoke Pandit File Complaint Against Netizen Spreading Fake News About His health, Appeal to police for action

Ashoke Pandit: अशोक पंडित ने अफवाह फैलाने वाले शख्स के खिलाफ की शिकायत, सीएम शिंदे से किया कार्यवाई का अनुरोध

Mon, 02 Oct 2023 03:34 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 02 Oct 2023 03:34 PM IST
सार

अशोक पंडित भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। वह फिल्म '72 हुरैन' के सह-निर्माता है। यह फिल्म 7 जुलाई, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Ashoke Pandit File Complaint Against Netizen Spreading Fake News About His health, Appeal to police for action
अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने उस सोशल मीडिया यूजर की आलोचना की है,जिसने कहा था कि फिल्म निर्माता को दो दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था और वह अपनी फिल्म '72 हुरैन' की असफलता के बाद से डिप्रेशेन में हैं। उन्होंने नेटिजन के खिलाफ शिकायत दर्ज की और वह फिट और स्वस्थ है, यह स्पष्ट करने के लिए एक वीडियो भी साझा किया है।
विज्ञापन

अब इस फिल्म में पाकिस्तान पर गरजेंगे सनी पाजी
विज्ञापन


महाराष्ट्र सीएम और मुंबई पुलिस से की शिकायत
फ्री प्रेस जर्नल से अशोक पंडित ने कहा, 'यह बहुत दुखद है। लोगों को ऐसी चीजों से संतुष्टि मिलती है। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि उन्हें ढेर सारी संवेदनाएं और अच्छा स्वास्थ्य मिले।' उन्होंने कहा, 'मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और मुंबई पुलिस से शिकायत की है। इस आदमी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

Navya Naveli: पेरिस फैशन वीक में नव्या नवेली नंदा ने किया डेब्यू, उसी रनवे पर रैंप वॉक करती नजर आईं ऐश्वर्या

अशोक पंडित ने सख्त कार्रवाई करने का किया अनुरोध
अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अशोक पंडित ने यूजर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और मुंबई पुलिस को टैग कर लिखा, 'मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया इस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, जिसने मेरे बारे में यह झूठ फैलाया है और मेरे शुभचिंतकों में डर पैदा कर दिया है।' 
Sharmila Tagore: अपनी पहली डेट पर एक कप कॉफी पीने गए थे शर्मिला-मंसूर, अभिनेत्री ने किया दिलचस्प खुलासा


हंसल मेहता ने की यूजर की आलोचना
इससे पहले निर्देशक हंसल मेहता ने भी एक्स पर यूजर की आलोचना की है। उन्होंने लिखा, 'हो सकता है कि आप उनसे असहमत हों, तो उन्हें नजरअंदाज करें, लेकिन अफवाह फैलाना बंद करें। आपकी इस फर्जी खबर के लिए रिपोर्ट कर रहा हूं। अशोक पंडित स्वस्थ हैं। किसी के स्वास्थ्य के बारे में इस तरह की गंदगी फैलाना बहुत गलता है। भले ही वह आपका सबसे बड़ा दुश्मन ही क्यों न हो।'




जान से मारने की धमकियों के बाद मिली पुलिस सुरक्षा
अशोक पंडित भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। वह फिल्म '72 हुरैन' के सह-निर्माता है। यह फिल्म 7 जुलाई, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं, जिसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई थी।
रणवीर सिंह के आगे क्यों गिड़गिड़ाई थीं ऋचा चड्ढा

विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने का लगा आरोप
इस दौरान उन्होंने एक बातचीत में बताया था कि जब से उन्होंने 72 हुरैन का प्रमोशन शुरू किया है, तब से लगातार उन्हें धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। उन्होंने इस बारे में शिकायत करते हुए पुलिस को एक पत्र भी लिखा था। '72 हुरैन' में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर अहम किरदार में हैं। कई राजनेताओं ने एक विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने के उद्देश्य से यह फिल्म बनाने का आरोप लगाया था।  
CID Reunion: सीआईडी के सितारों ने की रीयूनियन पार्टी, लेकिन फैंस को खली अभिजीत और सालुंखे की कमी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed