फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Kareena will go on long honeymoon

लंबे हनीमून पर जाएंगे सैफ करीना

Wed, 21 Nov 2012 03:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 21 Nov 2012 03:26 PM IST
विज्ञापन
Saif Kareena will go on long honeymoon
सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को लगभग एक महीने से उपर हो चुका है लेकिन यह जोड़ा अब तक लंबे हनीमून को नहीं गया है इसकी वजह उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट हैं। खासकर सैफ की अब्बास मुस्तान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रेस टू' इसमे सबसे बड़ा रोड़ा बनी है, फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है लेकिन इस फिल्म की डबिंग अभी बाकी है। यही वजह है कि सैफ इन दिनों इस फिल्म की डबिंग पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म से जुड़े लोगों की मानें तो वह दस घंटे से ज्यादा समय डबिंग को दे रहे हैं। आमतौर पर सैफ तीन घंटे से अधिक डबिंग नहीं करते हैं लेकिन इस फिल्म को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए वे एक अलग ही काम करने का शेडय़ूल अपना रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि सैफ ने इतनी मेहनत कभी अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म पर भी नहीं की है जितनी की वे 'रेस टू' के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन


वे जल्द से जल्द इस फिल्म को खत्म कर देना चाहते हैं क्योंकि इस फिल्म से जुड़ा उनका काम खत्म होने के बाद ही वे हनीमून पर जा सकते हैं। सैफ से जुड़े लोगों की मानें तो सैफ आने वाले दिसंबर माह के मध्य तक इस फिल्म की डबिंग पूरी कर लेंगे। जिसके बाद वे करीना के साथ अपने हनीमून पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे इस वक्त सैफ 'रेस टू' की डबिंग के साथ साथ तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'बुलेट राजा' की भी शूटिंग कर रहे हैं लेकिन लखनऊ में इस फिल्म का शूटिंग शेडय़ूल पूरी हो जाने के बाद इस फिल्म का दूसरा शेडय़ूल आनेवाले साल के शुरुआत में शुरु होगा।


करीना की फिल्म 'सत्याग्रह' की भी शूटिंग आनेवाले साल के जनवरी के अंत में शुरु होगी सो इससे पहले यह नया नवेला जोड़ा अपने हनीमून पर चला जाना चाहता है। अभी यह रहस्य बना हुआ है कि यह जोड़ा हनीमून मनाने कहां जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed