सैफ अली खान पर हमले और उनके बांद्रा स्थित घर में लूटपाट की कोशिश ने देशभर में हलचल मचा दी है। इस घटना ने न केवल उनके फैंस, बल्कि सेलेब्रिटीज और राजनेताओं को भी परेशान कर दिया है। सभी सैफ के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस हमले के बाद सैफ के घर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
Saif Ali Khan: सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले की करीना ने नहीं ली सुध, ड्राइवर बोला- पैसों के बारे में नहीं सोचा
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत ने जाहिर की चिंता
हाल ही में अभिनेत्री राखी सावंत ने इस घटना पर अपनी चिंता जाहिर की है। एक वीडियो में राखी ने इस हमले पर गहरी चिंता व्यक्त की और सुरक्षा पर सवाल उठाए। एएनआई की ओर से जारी किए गए वीडियो में राखी ने कहा, "हे भगवान! कितनी बुरी खबर है। सैफ अली खान, जिनके साथ मैंने भी पहले काम किया है, राकेश रोशन जी की फिल्म के एक गाने में जब मैं अपने संघर्ष के दिनों में थी, कभी सोचा भी नहीं था कि सैफ के साथ ऐसा हादसा हो सकता है।"
Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स दादर में हुआ स्पॉट, हैडफोन खरीदते सामने आई तस्वीर
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुरक्षा पर उठाए सवाल
राखी ने इसके बाद सवाल उठाया, "यह बिल्डिंग वाले क्या करते हैं? आप इतनी बड़ी रकम मासिक फीस के रूप में लेते हो, और सीसीटीवी कैमरा तक नहीं लगवा सकते? यह कितनी बुरी खबर है! 2025 में क्या हो रहा है? इतने बड़े लोगों के साथ क्या हो रहा है?"
4 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
देर रात हुआ हमला
यह घटना ढाई बजे रात के आसपास तब हुई, जब एक हमलावर ने सैफ अली खान के बांद्रा स्थित फ्लैट में घुसकर उनकी घरेलू सहायक से बहस की। सैफ जैसे ही मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत करने की कोशिश की, तब शख्स ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद सैफ को तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई।
5 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दो-तीन दिन में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
डॉक्टरों के अनुसार, सैफ की पीठ में गंभीर चोट आई थी क्योंकि चाकू उनकी रीढ़ की हड्डी में फंसा हुआ था। इसके बाद सैफ की सर्जरी की गई। हालांकि, सैफ की स्थिति अब खतरे से बाहर है। वह दो तीन दिन में अस्पातल से छुट्टी पा सकते हैं।
संबंधित वीडियो