फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan stabbing Case Investigation: Accused fingerprints did not match those found at actor Bandra home

Saif Ali Khan Case: हमले के 10 दिन बाद मामले में आया नया मोड़, कथित आरोपी से मेल नहीं खाता एक भी फिंगरप्रिंट

Sun, 26 Jan 2025 12:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 26 Jan 2025 12:30 PM IST
सार

Saif Ali Khan Case Investigation: सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले की घटना में एक चौंकाने वाला ट्विट सामने आया है। अभिनेता के घर से मिले आरोपी के फिंगरप्रिंट कथित हमलावर शहजाद से मेल नहीं खाते।

विज्ञापन
Saif Ali Khan stabbing Case Investigation: Accused fingerprints did not match those found at actor Bandra home
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। इस मामले की पुलिस अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। कथित हमलावर शहजाद को गिरफ्तार किया गया है, जिसे बांग्लादेशी नागरिक बताया गया है। मगर, घटना के 10 दिन बाद इस मामले में एक चौंकाने वाला ट्विस्ट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीआईडी की जांच में पता चला है कि क्राइम सीन से मिले फिंगरप्रिंट कथित आरोपी शहजाद से मैच ही नहीं खाते। 

विज्ञापन

19 फिंगरप्रिंट में से एक भी नहीं खाया मेल
गिरफ्तार आरोपी के फिंगरप्रिंट सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर से मिले फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खा रहे हैं। पुलिस आगे की जांच के लिए अतिरिक्त नमूने भेज रही है। सैफ अली खान पर हमला मामले में शख्स की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने कहा कि वे सीसीटीवी फुटेज में देखे गए बांग्लादेशी व्यक्ति की पहचान करने के लिए फेशियल रिकग्निशन का इस्तेमाल करेंगे। अब हाल की रिपोर्ट में पता चला है कि कथित आरोपी के फिंगरप्रिंट उससे मेल ही नहीं खाते, जो सैफ के घर से मिले हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में चल रही जांच में पता चला है कि घटनास्थल से बरामद 19 फिंगरप्रिंट शरीफुल के प्रिंट से मेल नहीं खा रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें:
Padma Awards 2025: तीन बार विधायक, 100 से ज्यादा फिल्मों में काम, अब बालकृष्ण को मिलेगा पद्म भूषण पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

सवालों के घेरे में पुलिस जांच
सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने फिंगरप्रिंट्स को जांच के लिए राज्य आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को भेजा। सीआईडी की रिपोर्ट हैरान करने वाली है। दरअसल, सीआईडी ने गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद के फिंगरप्रिंट नमूनों पर नेगेटिव रिपोर्ट पेश की है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने अब आगे की जांच के लिए अतिरिक्त नमूने भेजे हैं। ऐसे वक्त में जब आरोपी शहजाद के पिता ने दावा किया है कि पुलिस ने गलत शख्स को मामले में गिरफ्तार किया है। तब सीईआडी की इस रिपोर्ट के बाद पुलिस की जांच सवालों के घेरे में है।
 

ये खबर भी पढ़ें:
Padma Awards 2025: पद्म पुरस्कारों का एलान, बालकृष्ण-शेखर कपूर को पद्म भूषण, अरिजीत सिंह को मिलेगा पद्म श्री

विज्ञापन

16 जनवरी को हुआ सैफ पर हमला
मालूम हो कि सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह बांद्रा में सतगुरु शरण बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके अपार्टमेंट में चाकू से हमला किया गया। अभिनेता को कई जगह चाकू घोंपा गया। उनकी गर्दन, हाथ और रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोट आईं। लीलावती अस्पताल में उनका उपचार चला। कई घंटे की सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने एक नुकीली चीज भी उनकी रीढ़ की हड्डी से निकाली। 21 जनवरी को सैफ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो 29 जनवरी तक पुलिस की कस्टडी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed