फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saif ali khan, sonakshi sinha

सैफ ने ये क्या नाम दिया सोनाक्षी को...!

Thu, 21 Nov 2013 03:02 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Thu, 21 Nov 2013 03:02 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan, sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा से उनके सारे को-स्टार्स बहुत खुश रहते हैं। कारण... यह कि वह बहुत खुशमिजाज हैं। फिल्म ‘बुलैट राजा’ में सोनाक्षी की केमिस्ट्री सैफ अली खान के साथ जोरदार नजर आ रही है।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि पर्दे पर ही नहीं, पर्दे के पीछे भी दोनों की खूब जमती थी और शूटिंग के दौरान जब दोनों साथ होते थे तो ठहाके गूंजते रहते थे।

शूटिंग करते हुए निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने एक खास सीन तैयार किया, जिसमें सैफ को चमचम, संदेश, रसगुल्ला और मिष्टिदोई जैसी बंगाली मिठाइयों का नाम ले-ले कर सोनाक्षी से फ्लर्ट करते दिखाया गया है।
विज्ञापन


शूटिंग करते-करते हुए यह हुआ कि सैफ को यह बात जम गई और उन्होंने सोनाक्षी को नया नाम दे डाला। वे सोनाक्षी को मिष्टिदोई कह कर बुलाने लगे!

सूत्रों का कहना है, ‘असल में सोनाक्षी के बात करने के अंदाज इतना मीठा है कि सैफ उन्हें यह नाम दिया। इसके बाद तो तिग्मांशु धूलिया और फिल्म की पूरी टीम ही सोनाक्षी को मिष्टिदोई पुकारने लगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में, फिल्म में सोनाक्षी बंगाली बाला का किरदार निभा रही हैं। वहीं सैफ यूपी के गैंगस्टर बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed