{"_id":"c055dba0-830b-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"saif-ali-khan-s-new-avatar-in-go-goa-gone","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गो गोवा गॉन' में डरावने अंदाज में दिखेंगे सैफ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गो गोवा गॉन' में डरावने अंदाज में दिखेंगे सैफ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 02 Mar 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सैफ अली खान पिछले कुछ समय से अलग-अलग किरदार करते नजर आ रहे हैं। अपनी आने वाली फिल्म 'गो गोवा गॉन' में उनका गेटअप बिल्कुल अलग तरह का है। इस फिल्म में वह डरावने अंदाज में दिखेंगे। इस फिल्म को तो वैसे इस साल अप्रैल में रिलीज होना था लेकिन फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सैफ अली खान ने कहा है कि 'बुलेट राजा' फिल्म की शूटिंग निपटाने के बाद वह इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म में तीनों युवाओं की कहानी को दिखाया गया है जो मौज मस्ती करने के लिये मुंबई से गोवा जाते हैं। गोवा पहुंचने के बाद इनके साथ अजीब तरह की घटनाएं घटती हैं। सैफ अली खान के साथ इस फिल्म कुणाल खेमु और वीर दास ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'फालतू' फेम पूजा गुप्ता भी इस फिल्म में नजर आएंगी।
विज्ञापन
इस फिल्म का निर्देशन राज निदिमोरु और कृष्णा डी के ने किया है। वह इसके पहले '99' और 'शोर इन द सिटी' फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। सैफ के होम प्रोडक्शन कंपनी के तले बन रही इस फिल्म को भारत की सबसे ज्यादा भुतही फिल्म कहा जा रहा है।
विज्ञापन