फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Reacts on giving voice to Star Lord in Marvel Guardians of the galaxy 3 Wastelanders no brainer

Saif Ali Khan: 'वेस्टलैंडर्स' में स्टार-लॉर्ड को आवाज देने पर सैफ का खुलासा, बताया कैसा था ऑफर मिलने का अनुभव

Sat, 06 May 2023 11:48 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 06 May 2023 11:48 AM IST
सार

अभिनेता सैफ अली खान लंबे समय से मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के फैन रहे हैं। मार्वल की 'वेस्टलैंडर्स' में मशहूर सुपरहीरो पीटर क्विल उर्फ स्टार-लॉर्ड को आवाज देने के लिए चुना गया था।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Reacts on giving voice to Star Lord in Marvel Guardians of the galaxy 3 Wastelanders no brainer
सैफ अली खान - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के नवाब यानी सैफ अली खान इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। जहां वह जल्द ही ओम राउत निर्देशित फिल्म 'आदिपुरुष' में शिवभक्त और राक्षस राज रावण की भूमिका में नजर आने वाले हैं, वहीं फिलहाल अभिनेता हलीवुड फिल्म 'वेस्टलैंडर्स' में पीटर क्विल के किरदार को अपनी आवाज देने के लिए चर्चाओं में हैं। फैंस इसके लिए काफी समय से उत्साहित थे। अब अभिनेता ने बताया कि आखिर उन्हें यह ऑफर मिलने पर कैसा लगा था।  

विज्ञापन

Saif Ali Khan Reacts on giving voice to Star Lord in Marvel Guardians of the galaxy 3 Wastelanders no brainer
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सैफ अली खान लंबे समय से मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के फैन रहे हैं। एक्टर काफी वक्त से बहुत खुश थे क्योंकि उन्हें मार्वल की 'वेस्टलैंडर्स' में मशहूर सुपरहीरो पीटर क्विल उर्फ स्टार-लॉर्ड को आवाज देने के लिए चुना गया था। सैफ अली खान के लिए, 'गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी' के किरदार को आवाज देना  केवल एक सुपरहीरो की भूमिका निभाने के बारे में नहीं था, बल्कि यह एक गलत और जटिल कैरेक्टर के दिमाग में घुसना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Saif Ali Khan Reacts on giving voice to Star Lord in Marvel Guardians of the galaxy 3 Wastelanders no brainer
सैफ अली खान - फोटो : social media

कैरेक्टर के बारे में बता करते हुए सैफ अली खान ने कहा, 'फिल्म का लेखन उच्च पायदान पर है और वॉयस एक्टिंग करने से वास्तव में एक अभिनेता के प्रदर्शन में विस्तार होता है। इसके साथ ही आप अपने दिमाग में चल रही कल्पनाओं के साथ उड़ान भर सकते हैं क्योंकि आपका दिमाग बटाने के लिए कोई भी सीन नहीं होता है। वॉइस एक्टिंग करना एक अभिनेता के लिए एक पूरी तरह से अलग केल है और मैं शुरू से ही इसकी तरफ आकर्षित था। लेखन बहुत अच्छा था, हर भावना को खूबसूरती से गढ़ा गया था। जब मुझे भूमिका की पेशकश की गई थी, तो मुझे विश्वास नहीं हुआ था। मार्वल हमेशा से ही एक ताकत रहा है और इसका ऑडिबल प्लेटफॉर्म हैरान कर देने वाला है।'
Priyanka Chopra: इस वजह से 'लव अगेन' में प्रियंका-निक के बीच फिल्माया गया किसिंग सीन, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

विज्ञापन

Saif Ali Khan Reacts on giving voice to Star Lord in Marvel Guardians of the galaxy 3 Wastelanders no brainer
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अलग-अलग दुनिया से आने के बावजूद, सैफ अली खान ने स्टार-लॉर्ड को गहराई से समझा और उन्हें दर्शकों को वही एक्सपीरिएंस दिया। अभिनेता बोले, 'स्टार-लॉर्ड के अपने संघर्ष हैं और उन्होंने गलतियां की हैं, लेकिन आखिर में, वह लड़ते रहते हैं और आगे बढ़ते रहते हैं। यही मुझे कैरेक्टर के बारे में पसंद है और उनकी लचीलापन की सुंदरता सीरीज से दर्शकों को जोड़े रखने का एकमात्र कारण है।'
Naga Chaitanya: सामंथा के लिए फिर धड़का नागा चैतन्य का दिल? तलाक के दो साल बाद बोले- मुझे बुरा लगता है...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed