फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali khan pen autobiography actor will open up about family home his successes and failures

सैफ अली खान लिखने जा रहे ऑटोबायोग्राफी, 2021 में रिलीज होगी किताब

Tue, 25 Aug 2020 11:00 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 25 Aug 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Saif Ali khan pen autobiography actor will open up about family home his successes and failures
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान एक नवाब परिवार से आते हैं। उनके पिता मशहूर दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान हरियाणा के पटौदी रियासत से ताल्लुक रखते थे। साल 1970 में सैफ का जन्म नई दिल्ली में हुआ था। सैफ के करियर की शुरुआत फिल्म ‘परंपरा’से हुई थी। उनकी अगली फिल्म ‘आशिक आवारा’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार भी मिला। 

विज्ञापन


सैफ बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जिन्होंने पिछले दो दशक में सबसे ज्यादा एक्सपेरिंमेंट किए हैं और कुछ नया करने की कोशिश की है। अब खबर है कि वह अपनी बायोग्राफी लिखने जा रहे हैं। सैफ अपनी इस किताब में, अपने जीवन में आए उतार चढ़ाव, परिवार, कामयाबी और फेलियर, अपनी प्रेरणाओं और फिल्मों के बारे में लिखेंगे।
विज्ञापन


सैफ की बायोग्राफी को हार्पर-कॉलिन्स पब्लिश करेगा और ये किताब 2021 में आएगी। सोशल मीडिया पर #SaifAliKhan ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। इसके अलावा सैफ और करीना दूसरी बार पेरेन्ट्स बनने जा रहे हैं। सैफ और करीना ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी। करीना ने दिसंबर 2016 में अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Saif Ali khan pen autobiography actor will open up about family home his successes and failures
सैफ अली खान अमृता सिंह

सैफ की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी। दोनों की लव मैरिज हुई थी। दोनों का परिवार इस शादी के खिलाफ था, लेकिन आखिर दोनों ये शादी करने में कामयाब हुए। सैफ और अमृता का एक बेटा इब्राहिम और एक बेटी सारा भी हैं। ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों अलग हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed