Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saif Ali Khan Knife Attack Case: Police security outside saif and kareena kapoor residence Satguru Sharan

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा, 'सतगुरु शरण' के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

Tue, 21 Jan 2025 04:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 21 Jan 2025 04:32 PM IST
सार

Saif Ali Khan Attack Case: अभिनेता सैफ अली खान को चाकू घोंपने की घटना के करीब पांच दिन बाद आज मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वे घर लौट आए हैं। उनके आवास 'सतगुरु शरण' के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
saif Ali Khan Knife Attack Case: Police security outside saif and kareena kapoor residence Satguru Sharan
सैफ अली खान के घर सतगुरु शरण के बाहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

एक्टर सैफ अली खान पर हुए चाकू से हमले की घटना के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घटना के करीब पांच दिन बाद वे घर लौटे हैं। इस बीच उनके आवास पर कड़ी  सुरक्षा व्यवस्था है। सैफ अली खान के आवास 'सतगुरु शरण' के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। 

विज्ञापन
Trending Videos

saif Ali Khan Knife Attack Case: Police security outside saif and kareena kapoor residence Satguru Sharan
सैफ अली खान के घर के बाहर तैनात पुलिस बल, करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लीलावती में चला उपचार
सैफ अली खान पर उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर में चाकू से हमला किया गया। चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुए हमलावर ने एक्टर पर चाकू से कई वार किए, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए। एक्टर घटना के बाद लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी कई घंटे सर्जरी चली। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। सैफ अली खान को उनकी पत्नी व अभिनेत्री करीना कपूर अस्पताल लेने पहुंचीं।

Saif Ali Khan Discharged From Hospital: सकुशल घर लौटे सैफ, चाकू से हमले के पांच दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

saif Ali Khan Knife Attack Case: Police security outside saif and kareena kapoor residence Satguru Sharan
करीना कपूर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

परिवार की सुरक्षा का खास ख्याल
करीना कपूर कार में बैठी नजर आईं। इस दौरान वे किसी से फोन पर बात करती दिखीं। अभिनेत्री की कार में आगे की सीट पर पुलिसकर्मी भी नजर आया। कहा जा सकता है कि हमले के बाद करीना और सैफ के परिवार की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसके चलते सैफ के घर के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी गई है। 

Saif Ali Khan: सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो चालक को मिला इंसानियत का इनाम, जानें किसने दी कितनी रकम

विज्ञापन

saif Ali Khan Knife Attack Case: Police security outside saif and kareena kapoor residence Satguru Sharan
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हमले में आईं गंभीर चोट
सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह हमलावर ने चाकू से हमला किया। एक्टर के कई गंभीर चोट आईं। उनके हाथ और गर्दन के अलावा रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोट लगी। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने नुकीली चीज उनकी रीढ़ की हड्डी से निकाली। सैफ अली खान इस घटना के बाद ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचे। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। और घर लौट आए हैं। 



Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान पर हमले के आरोपी को लेकर अभिनेता के घर पहुंची पुलिस, रीक्रिएट किया क्राइम सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed