{"_id":"9b36a42f4271333e23d84cc538452cda","slug":"saif-ali-khan-kareena-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किस' की वजह से दूर हो सकते हैं सैफ-करीना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'किस' की वजह से दूर हो सकते हैं सैफ-करीना
अमर उजाला,मुंबई
Updated Fri, 22 Nov 2013 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से पहले तमाम सेक्सी रोल कर चुके और हीरोइनों को पर्दे पर ‘किस’ करने वाले सैफ अली खान अब बदल गए हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह और उनकी बेगम करीना ने शादी से पहले जो सीन किए वे बीते दिनों की बात है, आगे से वे दोनों ऐसे दृश्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन
अब उन्होंने अपनी बात मीडिया में और विस्तार से समझाई है। वे सीधे-सीधे कह रहे हैं कि हमारी फिल्मों में चुंबनों की जरूरत नहीं है क्योंकि हम भारतीय हैं।
सैफ हालांकि सफाई दे रहे हैं कि करीना से शादी के बाद उनके खयाल नहीं बदले हैं। उनका कहना है, ‘हमें भारतीय फिल्मों में ऐसे दृश्यों की कोई जरूरत नहीं है। न हमें चुंबन दिखाने चाहिए और न ही सेक्सी दृश्य।
विज्ञापन
यह हम पर ठीक भी नहीं लगते। पर्दे पर इनका कोई विशेष अर्थ नहीं होता। इसे देखने वाले भी खुद को सहज महसूस नहीं करते।’
‘सलमान नमस्ते’ और ‘हम तुम’ जैसी फिल्में कर चुके सैफ का अब मानना है कि जिस तरह की फिल्में हम बना रहे हैं, वे दोहरे सांस्कृतिक मापदंडों वाली हैं। सैफ ने कहा है कि भविष्य में वह किसी फिल्म में ‘किसिंग’ सीन नहीं करेंगे। उनका मानना है कि यह सब हॉलीवुड फिल्मों में ही ठीक लगता है।
विज्ञापन
सैफ का तर्क है कि हमारी संस्कृति में कहीं भी सार्वजनिक जगहों पर चुंबन की बात नहीं है। हम लोग कभी सांस्कृतिक रूप से अपना प्यार सार्वजनिक जगहों पर प्रदर्शित करने के आदी नहीं हैं। कार में भी अगर हम ‘किस’ करें तो यह गैर कानूनी है।
पुलिसवाले आपको ऐसे देख लें तो वे जुर्माना कर सकते हैं। सैफ के मुंह से ये सारी बातें सुनने के बाद फिल्मों के जानकारों को दो ही बात समझ आ रही है। एक तो पहली पत्नी से हुए उनके दोनों बच्चे बड़े हो रहे हैं और दूसरे वे अपनी दुल्हन करीना को अप्रत्यक्ष संदेश देना चाह रहे हैं! तो क्या कहीं कुछ गड़बड़ है...?
वैसे एक बात आपको बता दें कि उनकी बेगम करीना तो हाल ही मैं ये कह चुकी हैं कि स्क्रिप्ट के हिसाब से उनको इंटीमेट सीन या किस करने में कोई एतराज नहीं हैं।
अब 'किस' को लेकर इन दोनों के विचारों का ये विरोधाभास कहीं उनके रिश्ते में खटास न पैदा कर दे।