{"_id":"5c9f82aebdec2214114a3965","slug":"saif-ali-khan-gets-chance-to-work-wth-amitabh-bachchan-after-17-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 साल बाद सैफ अली खान को मिल ही गया अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म में काम करने का मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
17 साल बाद सैफ अली खान को मिल ही गया अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म में काम करने का मौका
Sat, 30 Mar 2019 08:22 PM IST
अरविंद अरविंद
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 30 Mar 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थ्रिलर फिल्मों की बात की जाए तो हिन्दी सिनेमा में थ्रिलर फिल्में शुरुआत से ही काफी कम बनीं हैं। उन्हीं में से एक है 2002 में आई फिल्म आंखें। इस फिल्म का अब सीक्वेल बनने जा रहा है, जिसे अनीस बजमी बनाने वाले हैं। फिल्म में एक बार फिर अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिनके साथ इस बार जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी सामने आया है। वहीं हाल ही में आई खबरों की मानें तो इस फिल्म में एक और कलाकार जुड़ चुका है और वह हैं पटौदी के नवाब सैफ अली खान।
विज्ञापन
17 साल पहले आई विपुल दोषी निर्देशित यह फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्म रही थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, परेश रावल, अक्षय कुमार, सुष्मिता सेन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में थे। उस फिल्म की कास्टिंग के दौरान अर्जुन रामपाल के किरदार के लिए पहले सैफ अली खान को अप्रोच किया गया था, लेकिन उस समय वह अपनी फिल्म कल हो न हो की शूटिंग में व्यस्त थे। सूत्रों की मानें तो इस बार वह फिल्म में अक्षय कुमार के द्वारा निभाए गए किरदार को अदा करते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
अभी तक आंखें- 2 के लिए अमिताभ बच्चन और परेश रावल पहले से ही ऑन बोर्ड आ चुके हैं। अनीस बजमी जो इन दिनों अपनी फिल्म पागलपंती की भी शूटिंग में व्यस्त हैं, इस बार आंखें- 2 में पांच किरदारों के साथ कहानी का प्रदर्शन करना चाहते हैं। इनमेे से चार किरदार चुने जा चुके हैं। बताते हैं कि अनीस ने सैफ अली खान को इसलिए चुना है, क्योंकि सैफ पहले भी कई थ्रिलर फिल्मों पर काम कर चुके हैं, और थ्रिलर में सैफ का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है।
विज्ञापन