फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saif ali khan film kaalakaandi to release on 8 september

इस दिन रिलीज होगी सैफ अली खान की 'कालाकांडी'

Sat, 24 Jun 2017 12:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Sat, 24 Jun 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan film kaalakaandi to release on 8 september
सैफ अली खान

सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'कालाकांडी' 8 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज की घोषणा सिनेस्तान फिल्म कंपनी ने की है। सैफ ने फिल्म को लेकर दिए बयान में कहा, 'ये काफी मजेदार फिल्म है। मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। ये फिल्म प्यार और अपराध पर आधारित है।'

विज्ञापन


फिल्म को अक्षय वर्मा ने डॉयरेक्ट किया है, बतौर निर्देशक ये उनकी पहली फिल्म है। अक्षय 'देल्ही बेली' के स्क्रिप्ट राइटर भी रह चुके है।

सैफ ने कहा, ‘अक्षय ने इसे बेहतरीन तरीके से बनाया है। मुंबई बेहद खूबसूरत शहर है और इसे उन्होंने फिल्म में बहुत अच्छे से दिखाया है।'

खबरों की मानें तो इस फिल्म की स्क्रिप्ट सैफ को ध्यान में रखकर ही लिखी गई थी। 'कालाकांडी' में दीपक डोबरियाल, विजय रज, कुणाल रॉय कपूर, सोबिता धुलिपला, अक्षय ओबरॉय, ईशा तलवार, शेनाज ट्रेजुरिवाला, शिवम पाटिल, अमायरा दस्तूर और नील भूपलम भी हैं।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'बाजार' का पोस्टर भी सामने आया था जिसके दिसंबर में रिलीज होने की संभावना है। इसके अलावा सैफ फिल्म 'शैफ' में भी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed