फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saiee M Manjrekar shares photos of Mahakaleshwar Jyotirlinga temple says best day

Saiee Manjrekar: सई मांजरेकर ने किए श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन, शेयर कीं शानदार तस्वीरें

Tue, 10 Jun 2025 04:25 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 10 Jun 2025 04:25 PM IST
सार

Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple: सई मांजरेकर ने आज सोशल मीडिया पर श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन की खास तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
 

विज्ञापन
Saiee M Manjrekar shares photos of Mahakaleshwar Jyotirlinga temple says best day
सई मांजरेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@saieemmanjrekar

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

 

सई का पोस्ट
फिल्म 'दबंग 3' से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सई मांजरेकर ने इंस्टाग्राम पर मंदिर से अपनी कई शानदार तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। यह सभी तस्वीरें और वीडियोज श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के हैं। उन्होंने इस खास पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'बहुत अच्छा दिन।'  

View this post on Instagram

A post shared by Saiee M Manjrekar (@saieemmanjrekar)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर की विशेषता
श्रीमहाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में है। यह मंदिर भारत में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। जहां महाकाल विराजमान हैं। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग शिव को समर्पित एक हिंदू मंदिर है और बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जिन्हें शिव का सबसे पवित्र निवास माना जाता है। यह भारत के मध्य प्रदेश राज्य के प्राचीन शहर उज्जैन में स्थित है। यह मंदिर पवित्र शिप्रा नदी के किनारे स्थित है।
विज्ञापन

सई का करियर
सई मांजरेकर भारतीय अभिनेत्री हैं, जो तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। अभिनेता महेश मांजरेकर और मेधा मांजरेकर की बेटी ने दबंग 3 से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत की। मांजरेकर तब से तेलुगु फिल्मों घनी, मेजर और स्कंद में अभिनय कर चुकी हैं। आखिरी बार सई बॉलीवुड फिल्म 'औरों में कहां दम था' में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें: Esha Deol: बेटी मिराया के जन्मदिन पर माथे को चूमती नजर आईं ईशा देओल, शेयर कीं तस्वीरें; लिखा इमोशनल नोट

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed