प्रीति-नेस विवाद में आया सचिन का लड़का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के जिस मैच में प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के बीच कथित तौर पर झगड़े की बात सामने आई थी उस मैच में सचिन तेंदुलकर का बेटा भी स्टेडियम में मौजूद था। पुलिस अब इस बात के पक्ष में है कि सचिन के बेटे की गवाही ली जाए।
अभी पुष्टि नहीं
सचिन के बेटे से पूछताछ होगी या नहीं इसकी किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इनके बीच झगड़े की जगह से सचिन के बेटे के बैठने की जगह बहुत दूर नहीं थी। इस तरह से देखा जाए तो सचिन का बेटा चश्मदीद गवाह है।
नहीं बेचेंगी हिस्सेदारी
इसी के साथ प्रीति जिंटा ने साफ कर दिया है कि वह आईपीएल में अपनी हिस्सेदारी बेचने नहीं जा रही हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आईं थीं कि प्रीति जिंटा किंग्स इलेवन की अपनी टीम कि हिस्सेदारी बेचने जा रही हैं। अब उन्होंने इस बातों का खंडन कर दिया है।