फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sahid kapoor and his love affair

लड़कियों के साथ संबंधों पर 'घबराए' शाहिद

Thu, 19 Jun 2014 08:45 AM IST
Updated Thu, 19 Jun 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
sahid kapoor and his love affair

शाहिद कपूर को इन दिनों अगर किसी बात की चिंता सता रही तो वह है उनकी इमेज। उन्हें लगने लगा है कि पिछले कुछ महीनों में जिस तरह से उनका नाम अलग-अलग बॉलीवुड हीरोइनों से जुड़ा है, वह उनकी पारिवारिक हीरो वाली इमेज के लिए अच्छा नहीं है।

विज्ञापन


इश्क विश्क से लेकर जब वी मैट और कुछ समय पहले रिलीज आर...राजकुमार तक शाहिद ने कभी ऐसी फिल्म में काम नहीं किया कि आप परिवार के साथ न देख सकें। शाहिद के फैन्स में बच्चों की संख्या भी अच्छी खासी है। अतः उन्हें लग रहा है कि जिस तरह से आए दिन उनका नाम किसी नई हीरोइन से जोड़ दिया जाता है, वह गलत है। मीडिया में आने वाली ऐसी ‘गॉसिप’ से भविष्य में उनके कैरियर पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

हर अफेयर पर हुई खूब चर्चा

sahid kapoor and his love affair

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों में शाहिद की सोनाक्षी सिन्हा, नर्गिस फाखरी और जैकलीन फर्नांडिस के साथ तस्वीरें छपीं। अखबारों से लेकर इंटरनेट और टेलीविजन पर शाहिद के छोटे-छोटे प्रेम प्रसंगों पर भी चर्चा हुई। यही नहीं इन सबके बीच एक खबर यह भी आ गई कि रिचा चड्ढा जैसी कम नामचीन नायिका के साथ तक शाहिद की दोस्ती बढ़ रही है।

असल में इसी खबर में शाहिद ने खतरे की घंटी सुनी। उन्होंने अपने मीडिया मैनेजरों से कह कर अखबारों में रिचा को लेकर खंडन तक भिजवाया। 33 साल के शाहिद अभी कुंवारे हैं और उन पर हजारों फिल्मी और गैर फिल्मी लड़कियां मरती हैं। ऐसे में उनकी यह ‘रंगीली छवि’ कई दिल तोड़ सकती है। जिससे शाहिद का ही नुकसान है।

सोनाक्षी भी सिर्फ दोस्त?

sahid kapoor and his love affair
सूत्रों का दावा है कि इतनी सारी हीरोइनों के साथ शाहिद की नजदीकियों के लेकर आई तमाम खबरें गलत हैं। यहां तक कि जिन सोनाक्षी सिन्हा का नाम शाहिद के साथ सबसे ज्यादा जोड़ा जाता है, वह तक शाहिद की सिर्फ दोस्त हैं। करीबी दोस्त नहीं हैं। फिर नर्गिस और जैकलीन की बात ही छोड़ दीजिए। यह सिर्फ संयोग की बात है कि कुछ अलग-अलग मौकों पर इन हीरोइनों के साथ शाहिद की मुलाकात हो गई और मीडिया में इनकी साथ-साथ वाली तस्वीरें छप गईं।

ऐसा नहीं है कि इन खबरों से सिर्फ शाहिद की अपनी छवि को लेकर परेशान हों। बताया जाता है कि ये हीरोइनें भी सहज नहीं महसूस कर रही हैं। इनमें से एक हीरोइन को मीडिया में यह कहते तक पाया गया है कि अगर आपका किसी व्यक्ति के साथ रिलेशन न हो तो उसके नाम जुड़ने पर बड़ा ही खराब महसूस होता है, फिर वह कोई स्टार ही क्यों न हो।
विज्ञापन

क्या मिलेगा हीरोइन को

sahid kapoor and his love affair

इस हीरोइन के अनुसार, लड़की चाहे कामयाब हीरोइन क्यों न हो, उसे अपने परिवार और दोस्तों को इन तथाकथित संबंधों के बारे में सफाई तो देनी ही पड़ती है। इस हीरोइन ने यहां तक कहा है कि शाहिद के साथ नाम जुड़ने से अगर किसी को फायदा हो सकता है तो वह शाहिद ही हैं। कारण यह कि लोग तो यही कहेंगे कि शाहिद फलां लड़की के साथ ‘डेटिंग’ कर रहे हैं। चर्चा तो इसमें शाहिद को ही मिलेगी। हीरोइन को क्या मिलेगा?

सूत्र यह भी कह रहे हैं कि शाहिद के साथ नजदीकियों की खबरें सोनाक्षी सिन्हा को भी परेशान कर रही हैं। वह एक पारंपरिक परिवार से आती हैं। पिछले दिनों खबर थी कि शाहिद सोनाक्षी को उनके बर्थडे पर लेट नाइट ड्राइव के लिए ले गए थे। जबकि सूत्रों की मानें तो सोनाक्षी के मेहमानों की सूची तक में शाहिद कपूर का नाम नहीं था।

प्रियंका के बाद अफेयर ही नहीं

sahid kapoor and his love affair

खुद सोनाक्षी मीडिया को दिए इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि फिल्म ‘आर... राजकुमार’ के बाद उनका शाहिद से कोई संपर्क तक नहीं है। ऐसे में जो बातें मीडिया में आ रही हैं, वे सरासर झूठ हैं।

शाहिद के पारिवारिक और नजदीकी सूत्र मीडिया में अब इस बात को जोर-शोर से जमाने में लगे हैं कि जैसी बातें इस हीरो के बारे में लिखी जा रही हैं, वह वैसा नहीं है। यानी शाहिद की रंगीन तबीयत की सारी बातें गलत हैं।

उनके करीबियों के अनुसार शाहिद भी नहीं चाहते कि बेवजह किसी हीरोइन के साथ उनका नाम जुड़े है। सच्चाई यह है कि प्रियंका चोपड़ा के बाद उनका किसी हीरोइन के साथ अफेयर हुआ ही नहीं। उम्मीद की जानी चाहिए कि शाहिद को चाहने वाले उनकी इन बातों को सच मानेंगे।

क्यों चली जाती है गर्लफ्रेंड?

sahid kapoor and his love affair

शाहिद कपूर की कोई भी गर्लफ्रेंड उनके साथ ज्यादा दिनों तक नहीं रह पाती। ऐसा क्यों है? फिल्म इंडस्ट्री में गॉसिप फैलाने वाले इसकी एक नई वजह ढूंढ कर लाए हैं।

उनका कहना है कि वास्तव में शाहिद अपने लुक्स पर खुद ही इतने मोहित रहते हैं कि उनके लिए अपनी गर्लफ्रेंड को निहारने और उसकी तारीफ करने को वक्त ही नहीं बचता। इन लोगों का दावा है कि शाहिद हमेशा अपने पास अपनी नई-नई फोटो रखते हैं और मौका मिलते ही उन्हें देखते रहते हैं। तब उनकी आंखों में अनोखी चमक रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed