{"_id":"8dc3d694dc39f921ebae4dcefd2f7ab5","slug":"sahid-happy-with-r-rajkumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्से बाद जश्न मना रहे हैं शाहिद कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्से बाद जश्न मना रहे हैं शाहिद कपूर
अमर उजाला,मुंबई
Updated Sun, 15 Dec 2013 07:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर को अर्से बाद जश्न मनाने का मौका मिला है। यह मौका उनके किसी अफेयर की वजह से नहीं है।
विज्ञापन
आर... राजकुमार को भले ही फिल्म समीक्षकों ने अच्छी फिल्म न बताया हो, लेकिन टिकट खिड़की पर वह धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। इससे सबसे ज्यादा अगर कोई खुश है, तो वह हैं शाहिद कपूर।
असल में शुक्रवार को दो बेकार फिल्मों (व्हाट द फिश और जैकपॉट) के रिलीज होने के बाद यह साफ हो गया कि यह हफ्ता भी ‘आर... राजकुमार’ के लिए साफ है। उसका किसी फिल्म से मुकाबला नहीं है।
विज्ञापन
फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं और शाहिद के प्रशंसक उन्हें देखने जा रहे हैं। ऐसे में शाहिद कपूर मुंबई में अपनी पिछली फिल्म ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ का गम भुलाते हुए ‘आर... राजकुमार’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने शुक्रवार की रात को मुंबई में अपने फिल्मी दोस्तों को जोरदार पार्टी दी। इस पार्टी में जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, सोनाक्षी सिन्हा, प्रीतम, विक्रमादित्य मोटवाने, कृषिका और सुनील लुल्ला, अर्चना पूरन सिंह, अयान मुखर्जी, प्रभु देवा, संध्या मृदुल, विशाल भारद्वाज और अनुराग कश्यप जैसी हस्तियां शामिल हुईं।
उल्लेखनीय है कि 20 तारीख को ‘धूम-3’ रिलीज होनी है। अतः तब तक शाहिद की खुशियां आसमान पर हैं। वे अभी कुछ पार्टियां देने का मन बना रहे हैं।