{"_id":"70bcff58-8a16-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"saheb-biwi-aur-gangster-returns-box-office-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"'साहब बीवी..' ने तीन दिन में कमाए 12 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'साहब बीवी..' ने तीन दिन में कमाए 12 करोड़
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 11 Mar 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 करोड़ की लागत से बनी तिग्मांशु धूलिया निर्देशित फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' ने अपने शुरुआती तीन दिनों में लागत से ज्यादा कमाई कर ली है। इस फिल्म ने अब तक लगभग 12 करोड़ रूपए कमा लिए हैं।
विज्ञापन
अगर फिल्म की लागत के हिसाब से कमाई को देखें तो साहब बीवी और गैंगस्टर फिल्म सफल हो चुकी है। अपेक्षाकृत छोटी स्टारकॉस्ट और बिना किसी फिल्मी ताम-झाम के बनायी गयी इस फिल्म की लागत सात करोड़ रूपए थी। अब तक यह फिल्म 11 करोड़ 75 लाख रूपए की आमदनी कर चुकी है।
विज्ञापन
रिलीज के दिन शुक्रवार को इस फिल्म ने साढ़े तीन करोड़ की सामान्य ओपनिंग ली। दूसरे दिन शनिवार को भी फिल्म का कलेक्शन लगभग इतना ही रहा। रविवार को इस फिल्म ने साढ़े चार करोड़ कमाए। कुल मिलाकर शुरूआती तीन दिनों में इस फिल्म ने लगभग 12 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड जानकारों के अनुसार 15 मार्च को रिलीज होने वाली दूसरी फिल्मों से पहले यह फिल्म 20 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।
विज्ञापन